आईपीएल

Rohit Sharma, SRH vs MI: एक बड़े रिकॉर्ड के करीब ‘हिटमैन’, कोहली भी इस खास लिस्ट में शामिल

Rohit Sharma, SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 25 में मुंबई इंडियंस का सामना मंगलवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. मुंबई ने अपने पिछले दो मुकाबले जीते हैं और SRH के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेंगे. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं.

बता दें, रोहित जिन्होंने अब तक कुल 231 आईपीएल मैच खेले हैं और 5986 रन बनाए हैं. जो 30.28 के औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. मंगलवार को अगर वह 14 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में 6,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. वर्तमान में, केवल विराट कोहली (227 मैचों में 6844 रन), शिखर धवन (210 मैचों में 6477 रन), और डेविड वार्नर (167 मैचों में 6109 रन) 6,000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं.

इस बीच, विराट कोहली जो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं. इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लीग में 7,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का लक्ष्य रखेंगे. वर्तमान में वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: SRH vs MI, IPL 2023: रोहित के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे हैरी ब्रूक, भज्जी भी हैं इस खिलाड़ी के फैन

मैच से पहले रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

रोहित शर्मा अपने मस्ती वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. इस मजेदार वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हैदराबाद एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त सभी खिलाड़ी टीम में बस में अपना सामान रख रहे थे.

रोहित भी अपना सामान लेकर वहीं खड़े थे इतने में सपोर्ट स्टाफ का भी एक सदस्य उनके पास आया. उसके सर पर बाल नहीं है. बस फिर क्या था रोहितने उसके सिर को तबला समझ लिया और उसके सिर पर उंगलियां थिरकाने लगे.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जेसन बेहरनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, और राइली मेरिडिथ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह.

ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 टीम

कीपर- इशान किशन

बल्लेबाज- एडेन मार्रक्रम (C), हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव (VC), टिम डेविड

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, उमरान मलिक

ऑलराउंडर्स- कैमरन ग्रीन, वॉशिंगटन सुंदर

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago