देश

अतीक अहमद की चिट्ठी कौन भेज रहा सीएम योगी और CJI के पास? बंद लिफाफा खुला तो मचेगा बवाल?

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड से पूरे यूपी में सनसनी फैल गई थी. वहीं माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद अशरफ का वो बयान भी वायरल होने लगा जिसमें उसने दावा किया था कि एक अफसर ने धमकी दी है कि 15 दिनों में किसी बहाने से जेल से उसे निकाला जाएगा और मार दिया जाएगा. इस बीच, अतीक अहमद की एक चिट्ठी को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं.

दरअसल, अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि माफिया अतीक अहमद की सील बंद चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश (CJI) और यूपी के मुख्यमंत्री के पास भेजी जा रही है. विजय मिश्रा ने कहा, “अतीक अहमद ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाएगी.’’

यह चिट्ठी किसके पास है? पूछे जाने पर विजय मिश्रा ने कहा, ‘‘वह चिट्ठी न तो मेरे पास है और न ही मेरे द्वारा भेजी जा रही है. वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है. इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है.’’

वहीं अतीक की चिट्ठी को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच एक और चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह चिट्ठी अतीक की पत्नी शाइस्ता ने सीएम योगी को भेजी थी. लेटर में दर्ज तारीख के मुताबिक, यह 27 फरवरी को लिखी गई थी. बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप अतीक अहमद पर लगा था और सीसीटीवी के आधार पर दावा किया गया था कि अतीक का बेटा भी इस वारदात को अंजाम देने में शामिल है.

ये भी पढ़ें: अतीक की हत्या से पहले शाइस्ता ने लिखी थी सीएम योगी को चिट्ठी? वायरल लेटर में मंत्री पर साजिश रचने का आरोप

एनकाउंटर में मारा गया था असद

उमेश पाल की हत्या के मामले में नाम आने के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार है और अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. वहीं असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया था. इस एनकाउंटर में असद का साथी गुलाम भी मारा गया था.

बता दें कि शनिवार की रात शाहगंज थानाक्षेत्र में मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के भीतर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह हत्या उस समय की गई जब अतीक और अशरफ को लेकर पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल के भीतर दाखिल हो रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago