चुटकुले

Funny jokes: पत्नी की बात सुनकर पति की नींद उड़ी, पढ़ें हंसी के धमाकेदार जोक्स

Funny jokes: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित हंसी-मजाक से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि मानसिक तनाव हमारा पीछा नहीं छोड़ता. तनाव को भगाने की सबसे अच्छी दवा है हंसी, जो मन को हल्का करती है. इसलिए, हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला…

1. सास-बहू का मजेदार किस्सा

सास: बहू, पड़ोस की सुषमा झूठों की रानी है, उसकी बातों पर भूलकर भी यकीन मत करना. वैसे, सुबह वो तुमसे क्या कह रही थी?
बहू: वो कह रही थी कि आप बहुत अच्छी और नेक औरत हैं…

2. पति-पत्नी की नोंकझोंक

पत्नी: मैं दो घंटे के लिए बाजार जा रही हूं, कुछ मंगवाना है?
पति: नहीं, बस इतना ही मेरे लिए काफी है.

3. संता की पत्नी परिभाषा

टीचर: चंदू, पत्नी किसे कहते हैं?
संता: मास्टर जी, जिसके एक घूरने से लौकी की सब्जी में पनीर का स्वाद आने लगे, उसे पत्नी कहते हैं.

4. पति की गलती पकड़ी गई

पति: ये सब्जी कैसी बनाई है? न नमक, न मिर्च, न स्वाद. तुम्हारा मन काम में नहीं लगता, बस मोबाइल में घुसी रहती हो.
पत्नी (घूरते हुए): पहले अपनी आंखों के सामने से मोबाइल हटाओ, कब से पानी में रोटी डुबाकर खा रहे हो.

5. दहेज का मजेदार खेल

सास (दूल्हे से): ये बाराती इतनी खुशी से पागलों की तरह क्यों नाच रहे हैं?
दूल्हा: मैंने कहा कि दहेज के पैसों से सबका पुराना कर्ज चुका दूंगा.

6. पति की नींद गायब

पत्नी: तुम मुझे सोते वक्त गाली दे रहे थे.
पति: नहीं, तुम्हें गलतफहमी हुई है.
पत्नी: कैसी गलतफहमी?
पति: यही कि मैं सो रहा था…
तब से पति की नींद वाकई गायब है.

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny Jokes: ब्रेकअप के बाद भगवान से मांगी दुआ, ये मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे!

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago