Categories: नवीनतम

1 अप्रैल से गाड़ी के लिए ज्यादा ढ़ीली करनी होगी जेब, Tata Motors से लेकर Honda तक ने बढ़ाए दाम

नई दिल्ली : अगर आप कार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च तक खरीद लें क्योंकि 1 अप्रैल से कार और बाइक वाले सपने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी. दरअसल मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( Maruti Suzuki India Ltd ) ने आज कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया.. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, “लागत कम करने और आंशिक रूप से वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए मारुति सुजुकी लगातार कोशिश कर रही है , लेकिन अब कीमतों में बढ़ोत्तरी करना जरूरी हो गया है . हालांकि Maruti Suzuki ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि गाड़ियों की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा. माना जा रहा है कि कीमत में बढ़ोत्तरी अलग-अलग मॉडल पर निर्भर करेगा. मारुति के इस ऐलान के कुछ ही देर बाद होंडा इंडिया ( Honda ) ने भी अपनी पॉपुलर कार अमेज ( Honda Amaze ) की कीमतों में 12000 रुपए के इजाफे का ऐलान कर दिया.
क्यों बढ़ रहे हैं गाड़ियों के दाम –
दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल से कार्बन एमिशन नॉर्म्स (उत्सर्जन मानदंड नियम) के BSVI का फेज 2 शुरू हो रहा है. जिसके चलते कंपनियां लागत को कम करने के लिए कीमतों में इजाफा कर रही है.
टाटा मोटर्स और हीरो मोटरकॉर्प भी बढ़ा चुके हैं कीमत-
मारुति और होंडा से पहले, टाटा मोटर्स (Tata Motors) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) भी अपनी गाड़ियों पर दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं. टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जबकि हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक्स और स्कूटरों की कीमत में करीब 2 प्रतिशत इजाफे की बात कही है.
Mahindra & Mahindra , Hyundai, Kia motors की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि 31 मार्च से पहले ये कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमत में इजाफे का ऐलान कर सकती है.

Hemant Ghai

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

2 hours ago