देश

UP Politics: सारस मामले में सपा और ‘योगी सरकार’ में छिड़ा संग्राम, वन मंत्री ने कहा- अखिलेश के सारे आरोप गलत

UP Politics: सारस मामले में सपा और योगी सरकार के बीच संग्राम छिड़ गया है. 22 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सारस की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार को घेरा और तमाम आरोप लगाए तो 23 मार्च को वन मंत्री ने अखिलेश के सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि “सारस पक्षी विहार से फिर कहीं और चला गया था, जिसे फिर से पक्षी विहार भेज दिया गया है और उसकी निगरानी और देखभाल की जा रही है.”

यूपी सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि भाजपा से बड़ा प्रेमी कोई नहीं हो सकता. वन मंत्री ने कहा कि सारस पक्षी विहार से फिर कहीं और चला गया था जिसे फिर पक्षी विहार भेज दिया गया है और उसकी निगरानी और देखभाल की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश के सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं.

बता दें कि आज सुबह एक खबर आई कि आरिफ के दोस्त सारस को जिस बर्ड सेंक्चुरी में देखा गया था, वो खो गया है और मिल नहीं रहा है. इसके बाद प्रशासन सकते में आ गया था. आरिफ समेत बाकी लोगों को भी इस सारस की चिंता होने लगी थी.

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखकर सारस के बारे में अपनी चिंता जताई थी. अब खबर आ रही है कि खोया हुआ सारस मिल गया है. सारस सुरक्षित है और उसे एक घर में रखा गया है. बर्ड सेंक्चुरी से निकला ये सारस कुछ लोगों को मिला. वे सारस को अपने घर ले आए, उसे दाना-पानी दिया. इसका वीडियो खुद अखिलेश यादव ने शेयर किया है. साथ में बताया कि सारस को ‘बी सैया’ नाम के गांव के लोगों ने बचाया है. अखिलेश ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें कुछ लोग सारस के साथ खड़े हैं और उसे खाना खिला रहे हैं. साथ में कहते नजर आ रहे हैं कि पक्षी विहार वाले भी इसे नहीं संभाल पा रहे थे.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: “अगर सरकार सारस छीन रही है तो उन लोगों से मोर भी छीन लेना चाहिये जो उसे दाना खिला रहे थे”, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

जाने क्या है मामला

बता दें कि अमेठी में आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही थी. इसी के बाद अखिलेश यादव 5 मार्च को उनसे मिलने चले गए और सारस के साथ जमकर फोटो खिंचवाई थी. इसी के बाद सारस को पक्षी विहार भेज दिया गया था. इस पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मेरे मिलने का नतीजा था कि यूपी सरकार ने सारस क़ो आरिफ से अलग कर दिया. यूपी सरकार पर हमलावार होने के बाद अखिलेश ने एक और ट्वीट किया कि वन विभाग ने सारस की देखभाल नहीं की और सारस रायबरेली के बीसैया गांव पहुंच गया और लोगों ने वहां उसकी देखभाल कर प्रेम का परिचय दिया. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया की भाजपा समय रहते प्रेम से बड़ी सत्ता कोई नहीं हो सकती अगर भाजपाई समय रहते समझ जाते तो उनके अंदर नफरत कम हो जाती. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी आरोप लगाया था कि वह जिससे भी मिलने जाते हैं. योगी सरकार उससे उनसे दूर कर देती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

32 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago