मां की पुण्य तिथि पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया यज्ञ, अर्पित की पुष्पांजलि.
Acharya Pramod Krishnam Yagya: संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज अपनी मां की पुण्य तिथि के अवसर पर यज्ञ का अनुष्ठान कराया. आचार्य ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि दी, और उनके लिए नमन-वंदन भी किया.
सोशल मीडिया पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के यज्ञ का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कई साधु संतों के साथ अग्नि को आहुति देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह वीडियो अपने हैंडिल पर शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने मां की समाधि पर श्रद्धाजंलि भी अर्पित की. जिसकी तस्वीरें एक अन्य पोस्ट में साझा कीं.
संभल में 2 दिन पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम का 60वां जन्मदिवस भी धूमधाम से मना था. उनके जन्मदिन के अवसर पर तमाम संत-महात्माओं और राजनेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और सामाजिक सुधारों के बारे में बात की. आचार्य का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जीवन के उच्चतम आदर्शों को सिखाना है. वे अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, और सत्य का प्रचार करते हैं.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…