Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मां की पुण्यतिथि पर किया यज्ञ-अनुष्ठान, उनकी समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

Sambhal: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मां की पुण्य तिथि पर यज्ञ का अनुष्ठान किया और उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया पर यज्ञ और श्रद्धांजलि की तस्वीरें साझा कीं.

Acharya Pramod krishnam

मां की पुण्य तिथि पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया यज्ञ, अर्पित की पुष्पांजलि.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Acharya Pramod Krishnam Yagya: संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज अपनी मां की पुण्य तिथि के अवसर पर यज्ञ का अनुष्ठान कराया. आचार्य ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि दी, और उनके लिए नमन-वंदन भी किया.

सोशल मीडिया पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के यज्ञ का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कई साधु संतों के साथ अग्नि को आहुति देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह वीडियो अपने हैंडिल पर शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने मां की समाधि पर श्रद्धाजंलि भी अर्पित की. जिसकी तस्वीरें एक अन्य पोस्ट में साझा कीं.

संभल में 2 दिन पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम का 60वां जन्मदिवस भी धूमधाम से मना था. उनके जन्मदिन के अवसर पर तमाम संत-महात्माओं और राजनेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और सामाजिक सुधारों के बारे में बात की. आचार्य का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जीवन के उच्चतम आदर्शों को सिखाना है. वे अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, और सत्य का प्रचार करते हैं.

यह भी पढ़िए: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का 60वां जन्मदिन, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और विवेक तन्खा ने दी बधाई

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital