मुंबई- कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले फेमस शो बिग बॉस (Big Boss)का 16वां सीजन अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है. बिग बॉस के 16वें सीजन में तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री एक्ट्रेस नुसरत जहां के पार्टिसिपेट करने की खबरें आ रही है. बताया जा रहा है कि सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस में नुसरत जहां बतौर कंटेस्टेट एंट्री कर सकती है. शो के मकर्स ने उन्हे 16वें सीजन में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है. सूत्रो के मुताबिक नुसरत को अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरु होने जा रहे बिग बॉस शो के लिए हर हप्ते 16 लाख रुपये देनी की पेशकश की गई है. बता दें नुसरत जहां अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उनकी शादी और तलाक को लेकर भी काफी कॉन्ट्रोवसी हुई थी.
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नुसरत जहां अपने प्रोफेशनल करियर की वजह से तो चर्चा में रहती ही हैं. साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर लाइम लाइट में बनी रहती है. नुसरत जहां ने पिछले साल बिजनेसमैन निखिल जैने से शादी की थी औऱ शादी के कुछ ही महीनों बाद उन्होने निखिल से तलाक ले लिया था. तलाक की खबर पर जब उनसे सवाल पूछा गया था तो उन्होेने इस शादी को भारत में अवैध बताया था. निखिल के तलाक की वजह उनके दोस्त दासगुप्ता को बताया जाता है. पहले तो नुसरत जहां दासगुप्ता के साथ अपने रिश्ते पर कुछ नही बोल रही थी, लेकिन उनसे हुई प्रेगनेंसी बाद.. नुसरत ने खुलकर इस बात का ऐलान किया कि वो अपने दोस्त दासगुप्ता के साथ रिलेशन में है. वो अब अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
—-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…