सैट (SAT) ने टीवी एंकर हेमंत घई (TV Anchor Hemant Ghai) और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण(SAT) ने शेयर बाजार में उनके कारोबार पर लगी रोक हटा दी है। सेबी(SEBI) ने कुछ अनुचित व्यापार गतिविधियों के कारण हेमंत घई और उनके परिवार पर शेयर बाजार में कारोबार पर रोक लगा दी थी जिसे अब हटा दिया गया है।
सैट ने जुलाई में जारी सेबी के रोक के आदेश को निरस्त कर दिया है। हालांकि सैट ने घई और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से अर्जित 2.95 करोड़ रुपये की रकम को एक एस्क्रो खाते में ही रखने का निर्देश दिया है। इस मामले की जांच छह महीने की तय अवधि में पूरी नहीं होने पर यह प्रावधान लागू होगा।
पूर्व टीवी एंकर घई,उनकी पत्नी और मां की तरफ से दायर अपील पर सुनवाई के बाद सैट ने यह आदेश दिया है। इसके साथ ही सैट ने कहा कि अपीलकर्ता इस आदेश पर पुनर्विचार की अर्जी भी लगा सकते हैं।हेमंत घई एक चैनल में वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) के तौर पर काम किया करते थे। सेबी की शुरुआती जांच में पाया गया कि इस दौरान वह लोगों को उन्हीं कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दिया करते थे, जो वह पत्नी और मां के नाम पर खरीदते थे। टीवी चैनल पर दी जाने वाली उनकी सलाहों से उन कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता था।
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…