सर्जिकल स्ट्राइक की खबर का सेना ने किया खंडन
भारतीय सेना ने मीडिया में चल रही सर्जिकल स्ट्राइक की खबर का खंडन किया है. सेना के पीआरओ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ” राजौरी-पुंछ इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की एक खबर हिंदी अखबार में प्रकाशित की गई है. ये खबर पूरी तरह से निराधार है, क्योंकि सेना की तरफ से ऐसी कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक राजौरी-पुंछ जिले के बीच एलओसी के पार जाकर नहीं की गई है. बीते सोमवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था.
डिफेंस पीआरओ ने आगे कहा कि एक हिंदी अखबार में राजौरी डेटलाइन से एक खबर प्रकाशित की गई, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सैनिकों ने राजौरी-पुंछ जिले के बीच एलओसी के पार जाकर पीओके के कोटली नकयाल में आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को तबाह कर दिया. जो पूरी तरह से गलत है. भारतीय सैनिकों ने ऐसी किसी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम नहीं दिया है.
उन्होंने कहा कि, अखबार में दावा किया गया था भारतीय सैनिकों ने पीओके में करीब ढाई किलोमीटर अंदर तक घुस कर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को तबाह किया, जिसमें 7-8 आतंकी मारे गए हैं, इनमें पाकिस्तानी BAT टीम के जवान भी थे.
खबर में ये भी कहा गया था कि इस मिशन को 12 से 15 कमांडो ने अंजाम दिया. इन कमांडो ने पैदल एलओसी को पार कर पूरी सतर्कता के साथ सर्जिकल स्ट्राइक की. जिसमें आतंकियों को भागने का मौका नहीं मिला. अब इस खबर का सेना की तरफ से खंडन किया गया है.
-भारत एक्स्प्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…