Arshdeep Singh: ट्रोलर्स को अर्शदीप सिंह के माता-पिता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

दुबई- एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. टीम इंडिया के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सोची समझी साजिश के तहत निशाने पर लिया जा रहा है. यहां तक कि विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह की प्रोफाइल पर खालिस्तानी लिख दिया गया. इस मामले पर अर्शदीप सिंह के माता-पिता ने खुलकर बात की है. उनके पैरेंट्स ने अपने बेटे का सपोर्ट किया है.

ट्रोलर्स को अर्शदीप के माता-पिता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एशिया कप में पाकिस्तान के साथ अहम मुकाबले में अर्शदीप से एक कैच ड्रॉप हो गया था. पाकिस्तान की पारी के 17वें ओवर में रवि बिशनोई की गेंद पर आसिफ अली का कैच शार्ट प्वाइंट पर अर्शदीप से छूटा गया था. जिसको भारत की हार की मुख्य वजह बताया गया, जिसके बाद अर्शदीप को पूरी प्लानिंग के तहत सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया जा रहा है. इस मामले पर अर्शदीप के माता-पिता ने उनका सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.  अर्शदीप के पिता ने कहा कि जो लोग आज उसकी आलोचना कर रहे हैं, वही लोग अर्शदीप को आने वाले समय में अपने सर आंखों पर बैठाएंगे.

मैच के बाद मां को लगाया गले

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh) के माता-पिता उनके साथ ही थे. अर्शदीप के पैरेंट्स दुबई के इंटरनेशल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने बेटे औऱ भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए वहा मौजूद थे. अर्शदीप की मां ने बताया कि जैसे ही मैच खत्म हुआ,अर्शदीप ने पवेलियन  से बाहर निकलकर मुझे गले लगा लिया

अर्शदीप के बचाव में दिग्गज खिलाड़ी सामने आए

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हर-तरफ आलोचना झेल रहे भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के समर्थन में कई दिग्गज खिलाड़ी सामने आए. विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्शदीप सिंह का सपोर्ट किया था. विराट ने कहा कि प्रेशर मैच में खिलाड़ियों से गलतियां हो सकती हैं. अर्शदीप सिंह अभी युवा हैं. धीरे-धीरे इन चीजों के बारे में सीख जाएंगे. कोहली के अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह औऱ आकाश चोपड़ा ने भी अर्शदीप सिंह का सपोर्ट किया है. आकाश ने तो अर्शदीप के समर्थन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी प्रोफाइल पिक्चर भी लगा दी. बता दें पाकिस्तान से मुकाबले में आसिफ अली का कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप ने उन्हे आउट भी कर दिया था. लेकिन तब तक मैच भारत के हाथों से बहुत दूर जा चुका था. इस मैच में अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

5 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

13 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

19 minutes ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

23 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

32 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

41 minutes ago