देश

महिलाओं की सुरक्षा के लिए फिक्रमंद हैं योगी,3 नयी महिला PAC बटालियनों को मंजूरी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार एक के बाद कार्य योजनाओं को अंजाम दे रही है. प्रशासन को उचित दिशा में चलाने के लिए पुलिस बल की कार्यशैली और उनसे जुड़ी समस्याओं पर भी जोर दिया जा रहा है. इसी के चलते राज्य में अब तीन और महिला पीएसी(PAC) बटालियन की स्थापना की जाएगी.  मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने  महिला पुलिसकर्मियों के 3 नए पीएसी बटालियन के लिए जालौन, बलरामपुर और मिजार्पुर में  जमीनों को चिन्हित किया है. जिसका पूरा मसौदा  सीएम कार्यलय से पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा दिया गया है.

सीएम योगी 3 बटालियनों को दे चुके हैं मंजूरी

उतर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रदेश के पुलिस विभाग में पीएसी(PAC) यूनिट को पहले ही 3 बटालियन की स्वीकृति दे चुके हैं. सीएम ने प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ, गोरखरपुर और बदायूं में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 3 पीेएसी बटालियन बनाने की स्वीकृति दी थी. सीएम की मंजूरी के बाद आंवटित जमीनों पर इसका निर्माण कार्य भी शुरु हो चुका है. जल्द ही इन तीन महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

एडीजी पीएसी(PAC) केएस प्रताप सिंह  के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना करने का आदेश दिया था.इसी के तहत प्रदेश में झांसी और जालौन में से किसी एक जनपद, बलरामपुर व मिजार्पुर और भदोही में से एक जनपद में महिला पीएसी बटालियन की स्थापना की जाएगी.

बता दें  प्रदेश मेें महिला सुरक्षा के लिए योगी सरकार  यह कदम उठा रही है. इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में तीन और PAC महिला बटालियन के गठन का ऐलान किया है. इसके लिए सूबे के तीन राज्यों के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. जल्द ही इसके लिए आवंटित जमीनों पर सीएम योगी के हरी झंडी के बाद इस योजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

42 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago