ऋतु सिंह.
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में डॉक्टर ऋतु सिंह एडहॉक पर प्रोफेसर थीं. हालांकि उन्होंने कुछ कारणों से यहां से हटा दिया गया, जिसके बाद विरोधस्वरूप उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर ही पकौड़ा बेचने का ठेला लगा लिया था. अब दिल्ली पुलिस ने अतिक्रमण के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.
दलित समुदाय से आने वाली 28 वर्षीय शिक्षक ने इस हफ्ते की शुरुआत में परिसर के बाहर पकौड़े का ठेला लगाना शुरू किया था. इससे पहले कथित जातीय उत्पीड़न और उनकी नौकरी को अवैध तरीके से खत्म करने खिलाफ उन्होंने 192 दिनों तक आर्ट फैकल्टी बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.
डॉ. सिंह 2019 में डीयू के दौलतराम कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाना शुरू किया था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया और उनके कॉट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया था. अगस्त 2020 में उन्हें जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
-भारत एक्सप्रेस
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…