Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसरी से हटाया तो महिला शिक्षक ने पकौड़े का ठेला लगाया और पुलिस ने केस दर्ज कर दिया

28 वर्षीय डॉ. ऋतु सिंह ने 2019 में एडहॉक प्रोफेसर के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दौलतराम कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाना शुरू किया था, हालांकि एक साल के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया था.

ऋतु सिंह.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में डॉक्टर ऋतु सिंह एडहॉक पर प्रोफेसर थीं. हालांकि उन्होंने कुछ कारणों से यहां से हटा दिया गया, जिसके बाद विरोधस्वरूप उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर ही पकौड़ा बेचने का ठेला लगा लिया था. अब दिल्ली पुलिस ने अतिक्रमण के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.

नौकरी खत्म करने के खिलाफ प्रदर्शन

दलित समुदाय से आने वाली 28 वर्षीय शिक्षक ने इस हफ्ते की शुरुआत में परिसर के बाहर पकौड़े का ठेला लगाना शुरू किया था. इससे पहले कथित जातीय उत्पीड़न और उनकी नौकरी को अवैध तरीके से खत्म करने खिलाफ उन्होंने 192 दिनों तक आर्ट फैकल्टी बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.

डॉ. सिंह 2019 में ​डीयू के दौलतराम कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाना शुरू किया था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया और उनके कॉट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया था. अगस्त 2020 में उन्हें जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital