Categories: नवीनतम

Anand Mohan Singh: JDU में शामिल होंगे आनंद मोहन? पत्नी के साथ सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद

Anand Mohan Singh: बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है. तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. एक तरफ 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU कार्यकारिणी और राष्ट्राीय परिषद की बैठक बुलाई है, तो दूसरी ओर पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इन सब खबरों के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. ऐसे अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू में बहुत बड़ा होने वाला है.

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन

आनंद मोहन और उनकी पत्नी की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि जल्द ही आनंद मोहन जेडीयू का दामन थाम सकते हैं. इस बात की संभावनाएं कई महीनों से बन रही थीं, जिसे अब और बल मिल गया है. कुछ महीने पहले आनंद मोहन के बेटे अंशुमान मोहन ने एक बयान दिया था कि उनके बड़े भाई चेतन आनंद RJD के विधायक हैं और वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. इसके साथ ही उनकी मां लवली मोहन भी आरजेडी में ही रहेंगी.

6 महीने पहले जेल से हुए थे रिहा

बता दें कि आनंद मोहन पूर्व सांसद हैं करीब 6 महीने पहले जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। उन्हें जेल से बाहर लाने में नीतीश सरकार ने अहम भूमिका थी. सरकार ने कानून में उस समय ये कहते हुए बदलाव किए थे कि इससे आम जनता को भी फायदा होगा. हालांकि उस समय उसी कानून के तहत उन्हें जेल से रिहा किया गया था. अब 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है, तो ऐसे में आनंद मोहन की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार की NDA में वापसी की अटकलें तेज, उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम पैरवी के लिए तैयार

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और आनंद मोहन की बढ़ती नजदीकियों को भी लोगों ने देखा है. अक्टूबर की 27 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आनंद मोहन के गांव पंचगछिया का दौरा किया था. जहां उन्होंने आनंद मोहन के दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह और चाचा की मूर्ति का अनावरण भी किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

4 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago