नवीनतम

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में भरोसा, नए वित्त वर्ष में विदेशी निवेशकों ने लगाए 8767 करोड़ रुपए

वित्त वर्ष 2023-24 की अच्छी शुरूआत हुई है. दरअसल इस वित्त वर्ष में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तरफ से बाजार में 8767 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है. ये खबर इसलिए जरूरी हो जाती है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में FPI पूरे साल बिकवाली करते रहे थे. जिसके चलते शेयर बाजार में कापी उतार-चढ़ाव देखे गए.

ये भी पढ़ें-रुस-यूक्रेन युद्ध से BitCoin को झटका, Crypto को लेकर स्वीडन सरकार का बड़ा फैसला

2022 -23 की बात करें तो फॉरेन पोर्टपोलियो निवेशकों ने बीते साल भारतीय शेयर बाजार से 37 हजार 631 करोड़ रुपए निकाले थे. ग्लोबल लेवल पर केंद्रीय बैंको के सख्त रवैये के बीच FPI ने बाजार में खरीदारी न के बराबर की थी और पूरे साल लगातार पैसा निकालते रहे थे. वहीं अगर 2021-22 वाले वित्त वर्ष की बात करें तो विदेशी निवेशकों ने लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए की निकासी की थी. जबकि इससे पहले के सालों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में पैसा इंवेस्ट किया था. 2020-21 में 2.7 लाख करोड़ रुपए और 2019-20 में 6152 करोड़ रुपए डाले थे.

ये भी पढ़ें- घाटे में चल रही इंश्योरेंस कंपनियों को सरकार देगी सहारा, 3 कंपनियों में करेगी 3000 करोड़ निवेश

डिपॉजिटरी आंकड़ो से साफ पता चल रहा है कि इस साल 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक के टाइम पीरियड में विदेशी निवेशकों ने बाजार में 8767 करोड़ रुपए का निवेश किया है. अप्रैल के महीने में FPI ने डेट मार्केट से 1085 करोड़ रुपए की निकासी भी की है. जबकि इसके पहले मार्च में जी क्यू पार्टनर्स की तरफ से एक बड़ा हिस्सा मार्केट में अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश किया था अगर उस पैसे को काउंट न किया जाए तो बीते साल का मार्केट में इंवेस्टमेंट फ्लो नेगेटिव हो जाएगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago