Categories: नवीनतम

“हेमंत सोरेन देंगे इस्तीफा, पत्नी बनेगी मुख्यमंत्री”, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

नए साल के पहले दिन झारखंड की राजनीति में नई चर्चा भी शुरू हो गई है. चूंकि झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक सरफराज आलम ने 31 दिसंबर 2023 को विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया जिसे विधानसभा ने स्वीकार करते हुए लेटर भी जारी कर दिया है. लेकिन गांडेय विधायक के इस्तीफा ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कई तरह की बातें राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है.

हाई कोर्ट के जजमेंट का किया जिक्र

इसी क्रम में बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स पोस्ट से नई बहस को जन्म दे दिया है. दरअसल निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली मुख्यमंत्री होंगी. निशिकांत दुबे ने मुंबई हाईकोर्ट के एक जजमेंट का जिक्र करते हुए गांडेय सीट पर चुनाव नहीं होने की वजह बतायी है. उन्होंने कहा कि मुम्बई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा मामले में निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता. काटोल विधानसभा जब महाराष्ट्र में ख़ाली हुआ, तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन बाकी था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में BJP की अहम बैठक, Loksabha Chunav और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की उम्मीद

कल्पना सोरेन कैसे बन सकती हैं मुख्यमंत्री?

इतना ही नहीं निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राज्यपाल झारखंड को कानूनी सलाह लेना चाहिए,झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ. सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ. एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता. यह पार्टी हेमंत सोरेन जी की नहीं, शिबू सोरेन जी की है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट sr choudhary vs state of Punjab के अनुसार,  यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी विधायक नहीं बनती हैं तो वह मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सकती हैं,और काटोल विधानसभा के लिए मुम्बई हाई कोर्ट के जजमेंट के अनुसार अब गांडेय या झारखंड के किसी भी विधानसभा का चुनाव नहीं हो सकता.राज्यपाल महोदय को कानूनी राय लेकर झारखंड के लुटेरों की मंशा को रोकना चाहिए यही प्रार्थना है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

11 seconds ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

7 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

15 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

58 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago