देश

New Hit And Run Law: लखनऊ में शाम तक खत्म हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? वाहनों को लेकर उमड़ी भीड़, ट्रक-बस चालकों की हड़ताल का दिखा ऐसा असर

New Hit And Run Law: हिट एंड रन केस में बनाए गए नए कानून के विरोध में दो दिन से बस और ट्रक चालकों की हड़ताल का अब यूपी में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. कहीं से ये खबर उड़ने के बाद कि शाम तक पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा, बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी गाड़ियों के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंच गए हैं और लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं. लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल पम्प संचालकों का दावा है कि, रात तक पेट्रोल-डीलज खत्म हो जाएगा. तो दूसरी ओर हड़ताल का असर अब रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. बाहर से फलों और सब्जी का आना भी लगभग रुकना तय माना जा रहा है. ऐसे में इनकी कीमतों में उछाल माना जा रहा है. हुआ नजर आ रहा है . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज रात से लेकर कल तक पेट्रोल डीजल खत्म हो सकता है. बता दें कि चालकों ने बुधवार तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है. इसी के साथ चेतावनी दी है कि अगर समय पर ये कानून वापस नहीं लिया जाता है तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा.

बता दें कि यूपी में करीब 8500 पेट्रोल पम्प है. तो वहीं लखनऊ में इनकी सख्या 250 से अधिक है . तो वहीं नए कानून के विरोध में दो दिन से जारी हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप पर तेल की सप्लाई बाधित हो गयी है, जिसके चलते कुछ पेट्रोल पम्प पर तेल खत्म होने की खबरे भी आने के बाद आम जनता एकदम से पेट्रोल पम्म पर उमड़ पड़ी है. जिन पेट्रोल पंप के पास तेल है वहाँ भीड़ भी ज्यादा लग रही है. जनता हड़ताल की ख़बर सुनकर अपनी गाड़ियों के टैंक को फुल करवाने में जुटी है. लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार के कानून के ख़िलाफ़ ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गये है, इसलिए पेट्रोल डीजल की सप्लाई बाधित हो रही है.

ये भी पढ़ें- New Hit And Run Law: हिट एंड रन कानून के खिलाफ यूपी में थमे ट्रकों-बसों के पहिए, महिला ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म

31 दिसम्बर के बाद नहीं आए टैंकर

उन्होंने आगे बताया कि, 31 तारीख को लास्ट रिप्लाई होने के बाद कल से कई जगहों पर एक्चुअल डीजल के टैंकर नहीं आए हैं जिसका कारण कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की संभावना है. तो वहीं लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि, डीजल काफी तेजी से खत्म होने की कगार पर है. पेट्रोल भी आज रात से लेकर कल तक खत्म हो सकता है. लोग पैनिक होकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डीजल फुल करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. तो दूसरी ओर मैनपुरी से खबर सामने आ रही है कि, ड्राइवर्स के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. इस सम्बंध में पुलिस ने दावा किया कि ड्राइवर्स के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पत्थरबाजी की जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. तो दूसरी ओर पेट्रोल पम्प पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुलिस मौजूद है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

6 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

31 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago