नवीनतम

IND vs ENG Semi Final : मैच पर मंडरा रहा है बारिश का साया, जानिए ऐसे में क्या होगा मुकाबले का रिजल्ट

टी20 विश्वकप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. बुधवार की रात में एडिलेड के मैदान पर जोरदार बारिश हुई है. ऐसे में अगर आज भी बारिश हुई तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी.

टीम इंडिया और इंग्लिश टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ देर बाद शुरु होना है. दोपहर 1 :30 बजे दोनों टीमें  एडिलेड-ओवल के मैदान पर उतरेंगी. लेकिन मैच पर बारिश की आशंका जताई जा रही है.

बुधवार की रात को एडिलेड ग्राउंड पर जोरदार बारिश  हुई जिसके कारण आउट फील्ड गीली हो गई हालांकि ग्राउंड स्टाफ ने मैदान की विकेट को कवर किया  था. ताकि आज का मैच कराया जा सके, लेकिन एक्वावेदर की रिपोर्ट की मानें तो आज एडिलेड में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है. बीच मैच में बारिश कभी भी दस्तक दे सकती है.

रिजर्व डे पर फिर से होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए बेताब है. दोनों ही टीमें आज एक-दूसरे को हराकर पाकिस्तान से फाइनल मुकाबले में दो-दो हाथ करना चाहती हैं. ऐसे में दोनों के लिए आज का नॉकआउट सेमीफाइनल मुकाबला बेहद अहम है. जो टीम जीती उसे सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा वहीं हारने वाली टीम अपना बैग पैक करके घर वापसी की तैयारी करेगी.

लेकिन मुकाबले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में अगर आज के मुकाबले में मैच शुरु होने से पहले या बीच में भी बारिश होती है और मैच रुकता है तो फिर इस मैच को जारी रखने के लिए आईसीसी ने इसके लिए 11 नवंबर को रिजर्व डे रखा है. यानि अगर मैच में बारिश होती है और खेल बाधित होता है तो फिर इस मैच को शुक्रवार को वहीं से शुरु होगा जहां से मैच रुका हो.

ऐसे में दोनों ही टीमों और उनके करोड़ों फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं हैं. अगर आज एडिलेड के मैदान पर बीच मैच में बारिश होती है और मैच दुबारा नहीं शुरु किया जा सका तो भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के लिए रिजर्व डे के दिन एक और मौका होगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

6 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

12 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

20 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

42 minutes ago