देश

Punjab: CM केजरीवाल ने ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक से पहले फंसा दिया पेंच, बोले- लोकसभा की सभी 13 सीटें हमें दे दीजिए

CM Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में पेंच फंसा दिया है. सभी विपक्षी दलों की बैठक 19 दिसंबर को होने जा रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज पंजाब के बठिंडा में विकास क्रांति रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ सीएम भगवंत मान भी रहे. अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा के लिए 1125 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इस मौके पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके बाद उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस को भी अपने आड़े हाथों ले लिया.

19 दिसंबर को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले सीएम केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है. इसके बाद अब ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव बढ़ सकता है.

सभी 13 सीटें हमें दे दीजिए- केजरीवाल

जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर की विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है. इससे पहले ही केजरीवाल ने पंजाब में कहा है कि सभी 13 सीटें हमें दे दीजिए और हमारे हाथ मजबूत कीजिए. उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में चुनाव लड़ा और जनता ने हमें प्यार देते हुए 117 में से 92 सीटें दी. अब यहां दूसरी पार्टियों को लग रहा है कि इनकी यहां नौकरी चली गई है. सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि अब मेरा दिल कह रहा है कि अगली बार हमें 110 से ज्यादा सीटें आएंगी. पंजाब में जिस तरह हर आदमी के घर में खुशी छाई हुई है, हर आदमी को फायदा हो रहा है. आप सभी 13 सीटें हमें दे दीजिए और हमारे हाथ मजबूत कीजिए.

अकाली, बीजेपी और कांग्रेस पर हमला

केजरीवाल ने आगे कहा कि मान सरकार बठिंडा के लिए 11 हजार से ज्यादा (1125) करोड़ का पैकेज लेकर आई है. 75 साल में क्या कभी अकाली-बीजेपी, और कांग्रेस की सरकार ने एक साथ इतना पैकेज दिया ? हमने गुरदासपुर को 1850 करोड़, होशियारपुर को 850 करोड़ का पैकेज दे चुके हैं. अब पंजाब के कोने कोने का विकास होगा. उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार अब तक पंजाब में 42,000 सरकारी नौकरी दे चुकी है. क्या कभी अकाली-BJP सरकार और कांग्रेस सरकार ने बिना पैसे, सिफ़ारिश के नौकरियां दी हैं ?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं- एक काम बता दो जो 75 साल में अकाली – BJP सरकार और Congress सरकार ने किया हो ? आज आप सड़क पर निकल जाओ और पूछो की भगवंत मान सरकार ने क्या काम किया ? तो लोग ढेर सारे काम गिना देंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago