Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कौन हैं नेताजी की हूबहू प्रतिमा बनाने वाले कलाकार राजबली यादव ? प्रतिमा को देखने दूर-दूर से आ रहे लोग

मुलायम सिंह की बनाई अनोखी प्रतीमा

कलाकार ने बनाई नेताजी की हूबहू प्रतिमा

उत्तरप्रदेश में मुलायम सिंह यादव जैसा नेता शायद ही कोई हो. उनके  निधन के बावजूद भी लोग उन्हे भुला नहीं पा रहे हैं. प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनके चहाने वालों की कमी नहीं है. आज भी उनके कई पुराने किस्से सुनने को मिलते हैं. इसके साथ ही मुलायम सिंह का आजमगढ़ से भी गहरा नाता है. इसी बीच आजमगढ़ के एक कलाकार की प्रतिमा काफी मशहूर हो गई. जिसने हूबहू मुलायम के चेहरे की प्रतिमा बना दी.

कौन है राजबली ?

मुलायाम सिंह यादव की प्रतिमा बनाने वाले इस कलाकार का नाम राजबली यादव है और वो उनके बहुत बड़े प्रशंसक है. इसके अलावा वो मुलायम को अपना आदर्श मानते है. राजबली ने मुलायम की प्रतिमा बनाकर उनको सच्ची श्रद्धांजली दी है. वो चहाते है कि नेताजी की प्रतिमा को अपने गांव रजमो में स्थापित करें. और इसके साथ ही वो चहाते है कि इस प्रतिमा का अनावरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करें. इसके लिए उनसे निवेदन भी किया है. इस प्रतिमा को लोग अभी से देखने के लिए जुट रहे हैं”.

कैसी है नेताजी की प्रतिमा ?

कलाकार राजबली यादव ने जो नेताजी की प्रतिमा बनाई है वो वाकई में काबिले तारीफ है. क्योंकि नेताजी की इस प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. नेताजी की प्रतिमा खूबसूरत के साथ साथ इतनी अनोखी है कि लोग इसको हूबहू नेताजी की कॉपी बता रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026