Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर ने मारी एंट्री

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर ने मारी एंट्री

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर ने मारी एंट्री

मुंबई- बॉलीवुड एक्टर उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों काफी चर्चा में है. कभी दोनों के बीच लव अफेयर्स की अफवाहें तेजी से फैलती हुई नजर आती है, तो कभी यह दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते हैं. ऋषभ औऱ उवर्शी के पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायल होते रहते हैं. लेकिन अब उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है.  दरअसल एक वीडियो में उर्वशी सीधी बात नो बकवास कहते हुए आई एम सॉरी बोल रही है. उनका यह सॉरी मैसेज पंत के लिए समझा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस उवर्शी औऱ ऋषभ  पंत की स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. इन दोनों के बीच में पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने एंट्री मार ली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

उर्वशी रौतेला ने पंत को कहा था छोटू भइया

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होने पंत को बोला  था….. छोटू भइया को बैट बॉल खेलना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं जो डार्लिंग बच्चे के लिए बदनाम हो जाऊं. इसके बाद उन्होने आगे लिखा था… रक्षाबंधन मुबारक हो…. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उवर्शी को काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस उवर्शी औऱ पंत की स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. इन दोनों के बीच में पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने एंट्री मार ली है.

नसीम शाह ने मारी कहानी में  एंट्री

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला औऱ भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच चल रही स्टोरी में एंट्री मार ली है. दरअसल उर्वशी ने एक एडिटेड रोमांटिक रील वीडियो कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद उर्वशी और नसीम के रिश्ते को लेकर हर तरफ बातें होने लगी है.

इस वीडियो पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहले एक बड़ा बयान दिया था. नसीम ने उर्वशी रौतेला को पहचाने से इंकार  करते हुए कहा था कि… उर्वशी कौन है, क्या है, पता नहीं.नसीम शाह ने कहा था कि मेरा फोकस अपने क्रिकेट करियर पर है.

वीडियो पर उर्वशी ने दी थी सफाई

नसीम शाह के बयान के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो पर सफाई दी थी. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते  हुए उन्होंने कहा कि ‘कुछ दिन पहले मेरी टीम ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने एडिट किया था. हमें नहीं पता था कि इस वीडियो में और कौन लोग शामिल हैं. मैं मीडिया से निवेदन करती हूं कि इस बारे में कोई खबर न बनाएं. सभी का धन्यवाद, सभी को प्यार.

 

नसीम ने उर्वशी को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट

पाकिस्तान के गेंदबाज ने पहले तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को पहचानने से इंकार कर दिया था. लेकिन अब वही नसीम जो क्रिकेट पर फोकस रखने की बात कह रहे थे अब उन्हीं ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उन्हे फॉलो किया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital