Parliament Security Breach: देश की संसद के सुरक्षा घेरे में सेंधामारी कर लोकसभा (Lok Sabha) में हंगामा करने के मामले में शामिल एक आरोपी अमोल शिंदे के पिता के तेवर बदल गए हैं. अमोल के पिता धनराज शिंदे ने कहा है कि उनके बेटे से उनकी बात कराई जाए, वरना वे सुसाइड कर लेंगे. बता दें कि लातूर जिले के गांव में रहने वाले अमोल के माता पिता मजदूरी से घर चलाते हैं और उनके बेटे ने संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करके अपने ही परिवार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. आरोपी के मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल है.
अमोल के पिता धनराज शिंदे ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आने वाले तीन दिनों में अमोल से हमारी बात करवा दी जाए, नहीं तो मैं शहर के मेन रोड पर जाकर खुदकुशी कर लूंगा. चायपत्ती तक खरीदने के हमारे पास पैसे नहीं है, इसीलिए अमोल से मिलने दिल्ली नहीं जा सका. हम मजदूरी करते हैं.अमोल के पिता ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आने के बाद बीते चार दिनों से जांच टीम घर पहुंच रही हैं, और पूछताछ में जुटी है.
अमोल के पिता का कहना है कि सिक्योरिटी एजेंसियों की जांच के चलते इस वजह से मैं काम पर नहीं जा पा रहा हूं. चार दिनों से मजदूरी करने के लिए घर से बाहर नहीं निकले. अब हमारे पास चाय पत्ती तक खरीदने के पैसे नहीं हैं. हमारी इस हालत को समझते हुए सरकार एक बार अमोल से हमारी फोन पर बात करवा दे.
यह भी पढ़ें-Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में कागज गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
अमोल के पिता धनराज शिंदे ने कहा कि सरकार मेरी अमोल से बात करवा दे, नहीं तो तीन दिनों तक इंतजार के बाद मैं चाकुर शहर के मेन रोड पर जाकर खुदकुशी करने वाला हूं. धनराज शिंदे ने कहा कि अमोल ने कौन सा बड़ा गुनाह किया है, ये भी सरकार हमें बताए. कम से कम मेरी अमोल से बात करवा दें.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…