नवीनतम

प्रयागराज: बिना कोचिंग सगे भाई-बहन बने डिप्टी कलेक्टर, सेल्फ स्टडी ऐसे बनी मददगार

कहते हैं कि अभावों में पलने वाले बच्चे ही आगे चलकर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करते हैं.ये खबर प्रयागराज से है.ये एक ही परिवार के दो भाइयों की सफलता की कहानी है.दोनों ने PCS परीक्षा पास कर ली है. गांव में इन दोनों की सफलता के चर्चे हैं. ये दोनों डिप्टी कलेक्टर बन चुके हैं. दोनों कलेक्टर सगे भाई-बहन हैं. भाई ने तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की, जबकि बहन ने पहली ही कोशिश में सफलता पाई.

दरअसल, सबसे खास बात यह है कि ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाले संध्या और विवेक ने बगैर किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया है. वहीं विवेक और संध्या के माता-पिता गांव में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं.

मेरा सपना हुआ पूरा

बच्चों की कामयाबी से पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों को डिप्टी कलेक्टर बनाने का जो सपना देखा था वह सपना उनका आज पूरा हो गया वहीं मां प्रतिमा सिंह कहना है कि उनकी 3 बेटियां हैं और 1 बेटा है. उन्होंने बेटी और बेटे में कभी कोई फर्क नहीं समझा, वहीं डिप्टी कलेक्टर बनी संध्या सिंह का कहना है कि अपने क्षेत्र की लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश करना चाहती हैं कि बच्चियां पढ़ाई करें और उनकी तरह बनें.

दोनों भाई-बहनों ने सफलता की कहानी बयाँ करते हुए कहा कि तैयारी के समय दोनों एक दूसरे की पढ़ाई में मदद करने के साथ साथ एक दूसरे की हौसला अफज़ाई करते थे. उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वे UP PCS की परीक्षा में जरुर सफल होंगे. उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग तैयारी करते हैं, वह पूरे मनोयोग से तैयारी करें तो जरुर उन्हें सफलता हासिल होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

9 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

25 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

41 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago