Categories: नवीनतम

Rajasthan Election: RLP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हनुमान बेनीवाल

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी शोर जारी है. सभी पार्टियां प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में हनुमान बेनीवाल ने अपनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बेनीवाल खुद खींवसर से चुनावी मैदान में उतरे हैं. प्रत्याशियों के उतारने की जानकारी हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिस्ट शेयर करके दी है.

बेनीवाल ने जारी की लिस्ट

आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव -2023 के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी सहमति प्रदान की है ! मैं सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हुं !” इस पोस्ट में उन्होंने प्रत्याशियों की लिस्ट भी पोस्ट की है.

इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

हनुमान बेनीवाल ने जिन 10 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, उनमें भोपालगढ़ सीट से पुखराज गर्ग, मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी, परबतसर से लच्छाराम बडारड़ा और कोलायत से रेवतराम पंवार, सहाड़ा विधानसभा सीट से बद्रीलाल जाट, बायतू से उम्मेदराम बेनीवाल, सरदारशहर सीट से लालचंद मूंड, सांगानेर से महेश सैनी और जोधपुर (शहर) सीट से डॉ. अजय द्विवेदी शामिल हैं. हनुमान बेनीवाल खींवसर से चुनाव लड़ेंगे.

कोलायत विधानसभा बनी हॉट सीट

गौरतलब है कि बीकानेर जिले की कोलायत सीट हर बार की तरह इस बार भी हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर बेनीवाल की हमेशा से नजर रही है. पूर्व एमएलए रेवतराम पंवार को RLP में शामिल कर हनुमान बेनीवाल ने ये संकेत पहले ही दे दिया था, कि रेवतराम को इसी सीट से टिकट दिया जाएगा. बता दें कि पंवार इसी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. ये सीट वैसे तो सामान्य है, लेकिन दलित वोटर्स सबसे ज्यादा हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी यहां पर दूसरे दलों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है.

25 नवंबर को मतदान होगा

यह भी पढ़ें- “ऑपरेशन लोट्स कहां से होता है, इसपर ध्यान क्यों नहीं?”, कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई से भड़के टीएस सिंहदेव

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं. जिनपर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा, चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आंएगे. सत्तारूढ़ दल कांग्रेस दोबारा वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. वहीं बीजेपी उसे सत्ता से हटाने के लिए नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago