Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करते हैं. दिवाली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से हो रही है. दिवाली अलग अलग पांच पर्वों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस के बाद छोटी दिवाली और फिर दीपावली मनाई जाती है. इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है. इन पांच दिनों के खास पर्व के लिए लोग कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घरों में अलग-अलग मिठाई तैयार की जाती है. हम आपको मिठाई के कुछ ऐसे ऑप्शन बनाने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर में ही बना सकते हैं.
धनतेरस के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है, जिन्हें लड्डू बेहद प्रिय हैं. ऐसे में धनतेरस के अवसर पर बूंदी के लड्डू घर पर जरूर बनाएं. आप भगवान को भी इसका भोग लगा सकते हैं.
दिवाली का त्योहार काजू कतली के लिए अधूरा होता है. छोटी दिवाली यानि कि नरक चतुदर्शी के दिन आप काजू कतली बनाकर तैयार कर सकते हैं. चाहें तो इसे एक-दो दिन बनाकर पहले ही फ्रिज में स्टोर कर दें.
दिवाली के त्योहार के दिन गणपति और लक्ष्मी माता को गर्मागर्म जलेबी का भोग लगाएं. घर पर बनीं हुई जलेबी खाकर आपके घरवाले भी खुश हो जाएंगे.
गोवर्धन पूजा के दिन वैसे तो अन्नकूट की सब्जी बनाने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ आप घर पर सूजी का हलवा बना सकते हैं. ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.
अपने भाई के लिए भाई दूज के दिन बाजार से मिठाई लाने की बजाए घर पर ही रसगुल्ला तैयार करें. इसे खाकर भाई के साथ-साथ आपके घरवाले भी खुश हो जाएंगे.
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…