लाइफस्टाइल

High Heels: हाई हील्स का शौक बन सकता है जी का जंजाल! पहनने से पहले जरूर जान लें इसके नुकसान

High Heels Side Effects: आजकल हाई हील्स काफी ट्रेंड में चल रहा है. ऑफिस या कॉलेज जाने वाली ज्यादातर लड़कियां हाई हील्स पहनना ही पसंद करती हैं. यह उनमें कॉन्फिडेंस भी भर देता है. कभी- कभी हील पहनने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आपको इसकी आदत नहीं है, तो ये आपके पैर को झटके से मोड़ सकती हैं, जिससे मोच लगने का डर बना रहता है. अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो आइए पहले जानते हैं कि हाई हील्स पहनने के नुकसान क्या हैं-

पीठ में दर्द रहना

चाइल फॉलो करने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी उचित नहीं है. स्टाइलिश देखना है, तो अपने कंफर्ट जोन का भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी है. हाई हिल्स आपके पैरों को पूरी तरह से सपोर्ट नहीं देती, ऐसे में पैरों पर एक सामान्य वजन न होने के कारण पैर में असहनीय दर्द का अनुभव होता है. वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार इस स्थिति में कमर और कूल्हे के आसपास का हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. हिल्स पहन कर बैलेंस बनाए रखने के लिए अपने कमर के निचले हिस्से को कर्व करके रखना होता है. जिसकी वजह से उस हिस्से के जॉइंट पर असर पड़ता है और वहां की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं.

पैर में दर्द

पिंडलियों में दर्द का अनुभव हाई हील्स पहनने के एक साइड इफेक्ट के रूप में देखने को मिलता है. इस स्थिति में पिंडलियों की नसें उभर जाती हैं, जो कि बेहद दर्दनाक हो सकती हैं.

एंकल में दर्द का अनुभव

हाई हील्स सभी को अच्छी तरह से फिट नहीं आती. साथ ही टखनों पर एक सामान्य वजन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. लंबे समय तक हाई हील्स पहनने के बाद जब आप इन्हें उतारती हैं, तो आपके पैर में असहनीय दर्द का अनुभव हो सकता है. पैर की उंगलियों से लेकर आर्च और एड़ियों में भी काफी दर्द होता है.

ब्लड वेसल्स में प्रभाव

आमतौर पर हाई हील्स की बनावट कुछ इस प्रकार की जाती है, कि आपके पैर पतले और लंबे नजर आते हैं. इनकी बनावट के कारण पैर के आगे का हिस्सा छोटी सी जगह में फिट होने की कोशिश करता है और लंबे समय तक इसी तरह से रहने के कारण पैरों पर नकारात्मक असर पड़ता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार यदि पैर लंबे समय तक हाई हील्स या फिर किसी भी अन्य वजह से संकुचित रहते हैं, तो ब्लड फ्लो डिस्टर्ब हो सकता है.

लिगामेंट कमजोर हो सकता है

लगातार लंबे समय तक हाई हील्स पहने रहने से लिगामेंट्स पर नकारात्मक असर पड़ता है. यह धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से पैरों में चोट लगने पर लिगामेंट आसानी से टूट सकता है. फैशन के इस दुनिया में अपने कंफर्ट को प्राथमिकता देना सबसे ज्यादा जरूरी है.

घुटने में प्रभाव

जब आप हाई हील्स पहनती हैं, तो घुटनों के जॉइंट पर सबसे ज्यादा भार पड़ता है और घुटने हल्के कर्व रहते हैं. इस स्थिति में कई बार जॉइंट पेन बढ़ जाता है और आपको असहनीय दर्द का अनुभव होता है. वहीं नियमित रूप से लंबे समय तक हाई हील्स पहने रहने से ओस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बना रहता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago