Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20 World Cup: सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के साथ ये कैसा मज़ाक, नाश्ते में दिया गया बासी सैंडविच!

T20 World Cup: सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के साथ ये कैसा मज़ाक, नाश्ते में दिया गया बासी सेैंडविच!

प्रैक्टिस के बाद टीम इंडिया को दिया गया ठंडा सैंडविच

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 27 अक्टूबर  को  नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेलने उतरेगी.  लेकिन इससे पहले प्रैक्टिस और अरेंजमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया. भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से खुश नजर नहीं आ रही है.  भारतीय खिलाडियों ने बुधवार को प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं भारतीय टीम ने होटल में फेश नाश्ता ना मिलने की वजह से लंच करने भी मना कर दिया था.

भारतीय टीम को दिया गया ठंडा सैंडविच

टी20 विश्वकप के अपने सफर में पाकिस्तान पर शानदार जीत के शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में भेद-भाव की खबरें आ रही है. भारतीय टीम को नाशते में ठंडा सैंडविच परोसा गया. जिससे टीम इंडिया के प्लेयर काफी नाराज हुए और उन्होंने लंच करने से भी साफ मना कर दिया. दरअसल मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दो घंटे के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के बाद नाश्ता करने जब भारतीय टीम नाश्ता करने पहुंची तो मेन्यू में फ्रूट्स, और ‘मेक योर ओन सैंडविच’ शामिल थे. भारतीय खिलाड़ियों को नाश्ता नहीं पसंद आया क्योंकि सेंडविच फ्रेश नहीं थी. खिलाड़ियों ने खराब नाश्ते की शिकायत तुरंत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के अधिकारियों से की.

ठंडे नाश्ते के अलावा टीम इंडिया को होटल सिडनी ग्राउंड से 42 किमी दूर दिया गया.  रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने टीम इंडिया को ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने के लिए कहा था. होटल से इस ग्राउंड की दूरी 42 किमी है जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने वहां जाने से साफ मना कर दिया था.

BCCI ने नहीं जारी किया आधिकारिक बयान

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड पर भारतीय टीम को बासी नाश्ता दिए जाने के मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया का फिलहाल अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है,जबकि क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस सिलसिले में अपनी शिकायत ICC तक सिडनी में मौजूद अधिकारियों के जरिए दर्ज करा दी है.

भारत-नीदरलैंड मैच पर संकट के बादल

गुरुवार को भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरेगी. लेकिन इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.  वेदर रिपोर्ट के अनुसार  सिडनी में 27 अक्टूबर को बारिश की संभावना 80% है, ऐसे में बारिश के चलते मैच रद्द किया जा सकता है. अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिया जाएगा. यदि मैच में बारिश नहीं होती है तो टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital