जो बाइडेन की टिप्पणी पर US ने दी सफाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले दिनों पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताकर हलचल मचा दी थी. उनके इस बयान से पाकिस्तानी हुकूमत के तोते उड़ गये थे .इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी बयान दिया था कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार मुल्क है. पाकिस्तान में बढ़ते अमेरिका विरोधी सेंटीमेंट के उभरने के बाद उनके इस बयान पर अब व्हाइट हाउस ने सफाई दी है. अमेरिका ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है. वो जानते हैं कि पाकिस्तान अपनी परमाणु संपत्ति को सुरक्षित करने की क्षमता के प्रति आश्वस्त है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और अपनी परमाणु संपत्ति को सुरक्षित करने की क्षमता के प्रति आश्वस्त है. अमेरिका ने हमेशा एक सुरक्षित और समृद्ध पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण माना है और अधिक व्यापक रूप से, अमेरिका पाकिस्तान के साथ लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को महत्व देता है.”
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर गुरुवार को कैलिफोर्निया में फंडराइज़र कार्यक्रम में ये टिप्पणी की थी. रूस और चीन पर बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र भी किया था. कहा था कि पाकिस्तान भी उन खतरनाक परमाणु देशों में शामिल है जहां सरकार और सेना में आपसी सामंजस्य नहीं है. यह बात दुनिया के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है.
बाइडेन के इस बयान के बाद पाकिस्तान बौखला गया था. इतना हा नहीं शहबाज शरीफ ने अमेरिका को काफी बुरा-भला भी कहा था. पाकिस्तान ने इस मामले में अमेरिकी राजदूत को तलब भी किया था.
-भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…