सीएम सोरेन ने ED को दी चुनौत
देशभर में पिछले कुछ समय से लगातार ED और CBI की कार्रवाई जारी है. इस दौरान विपक्ष की तरफ से ED और CBI पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. इस बार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ED पर जमकर हमला बोला है. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो नहीं गए. जिसके बाद ED और बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई.
मुख्यमंत्री ने ED को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हमने गुनाह किया है तो सीधा गिरफ्तार करो. उन्होंने कहा कि इन्होंने ED, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है.क्या झारखंडियों से डर लगता है? अभी हमने कुछ किया भी नहीं. आगे उन्होने कहा कि झारखंडी अपनी चीज़ों पर आ गए तो वह दिन दूर नहीं कि आपको सिर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुझे आज ED ने बुलाया है. जबकि आज छत्तीसगढ़ में मेरा पहले से ही एक कार्यक्रम है. अगर मैंने इतना बड़ा अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो. क्यों हो रही है पूछताछ.
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूके उन्होने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार को दिल्ली से गिराने की कोशिशि हो रही है. बीजेपी के लोग कभी CBI, कभी ED, कभी कोर्ट का सहारा लेते हैं. कभी राजभवन तो कभी ED ऑफिस में रात बिताते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जनता मेरे साथ है और जो लोग झारखंड सरकार गिराने का ख्वाब देख रहे हैं, वो हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकेंगे. हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इन परिस्थितियों से तपकर और मजबूत होती है. इनकी राजनीति रोटी को जला देना है, जो यह सेंकने की कोशिश कर रहे हैं.
हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोलेते हुआ कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चहात कि आदिवासी और दलित आगे बढ़े. इसलिए वो हमारी सरकार को गिराना चहाते है. अब इस राज्य में बाहरियों का नहीं झारखंडियों का राज चलेगा. मैं गुजरात के आदिवासियों से अपील करता हूं कि इस चुनाव में भाजपा को वोट न दें.
बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब भाषण दे रहे थे. तब उनके आवास के बाहर भारी भीड़ थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने काफी भीड़ जुटा रखी थी.
– भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…