लीगल

पप्पू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, केंद्र सरकार को तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा देने का निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट से पप्पू यादव को राहत मिली है. कोर्ट ने पप्पू यादव की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार को बिना किसी देरी के एक एडिशनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह निर्देश उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर केंद्र सरकार के फैसले तक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर दिया है.

नीट पेपर लीक और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी. इसके बाद सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल किया था.

केंद्र सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि पप्पू यादव के इस आवेदन पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के भीतर इसपर फैसला लेने को कहा है. इसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए अंतरिम व्यवस्था के रूप में उन्हें तुरंत एक अतिरिक्त पीएसओ देने का आदेश दिया है.

गृह मंत्रालय कर रहा है आवेदन पर विचार- केंद्र

मामले की सुनवाई के दौरान पप्पू यादव की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने दलील देते हुए कहा कि संसद के बाहर किए गए एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के बाद से सांसद को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि इस मामले में गृह मंत्रालय को भी पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई, जो संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन है.

इसपर केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि गृह मंत्रालय सांसद पप्पू यादव की ओर से दिए गए अर्जी पर विचार कर रहा है और अंतरिम व्यवस्था की जा रही है.

दोनों पक्षों की जिरह के बाद दिए गए फैसले में कोर्ट ने कहा कि पप्पू यादव एक जन प्रतिनिधि और सांसद है. केंद्र सरकार को उनकी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए. बता दें कि पप्पू यादव के ऊपर 2 अगस्त को उनके आवास पर हमला किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति ने उनके प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनपर चप्पल फेंका था. हमलावर के पास चाकू भी मिला था. पप्पू यादव के अनुसार 1 अगस्त को उन्हें धमकी दी गई और सार्वजनिक रूप से सर काटने के लिए 51 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी देवांगना कलिता के मामले में सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago