Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तीस हजारी कोर्ट ने झूठी गवाही देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश, आरोपी को बरी किया

तीस हजारी कोर्ट ने झूठी गवाही देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया और आरोपी को बरी कर दिया, महिला ने कई झूठे बलात्कार मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया था.

Tis Hazari Court
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

तीस हजारी कोर्ट ने झूठी गवाही देकर एक व्यक्ति को बलात्कार का आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही आरोपी को बरी कर दिया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने कहा कि प्रतिष्ठा बनाने में पूरा जीवन लग जाता है, लेकिन कुछ झूठ उसे खतम कर देता है.

आरोपी को केवल बरी कर देने से उसकी पीड़ा का भरपाई नहीं हो सकता. उसे झूठे मामले के आधार पर बलात्कार एवं धमकी जैसे अपराध के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ा है. इसलिए महिला के खिलाफ कार्रवाई किया जाए. न्यायाधीश ने इसके साथ ही संबंधित थानेदार से महिला के खिलाफ झूठी गवाही की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया.

अदालत के सामने दिया गलत बयान

आरोपी के खिलाफ 23-24 नवंबर, 2019 की रात को एक होटल में शिकायतकर्ता के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था. न्यायाधीश ने कहा कि पेश साक्ष्य से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता महिला ने इस अदालत के समक्ष गलत बयान दिया है. साथ ही बलात्कार/धमकी की झूठी कहानी गढी. उसके बयानों में भी विरोधाभास है. महिला ने पहले भी कई लोगों के खिलाफ भी बलात्कार व छेड़छाड़ के इसी तरह के छह समान मामले दर्ज कराए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने की आदी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने वसंत विहार भूमि आवंटन में हस्तक्षेप करने से किया इनकार, एएआई को वैकल्पिक भूमि का प्रस्ताव देने का आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital