लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहिणी बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई का दिया आदेश, पढ़ें पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहिणी बार एसोसिएशन के चुनावों को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा कर दिया है. कोर्ट ने इलेक्शन ट्रिब्यूनल को मामले पर सुनवाई करने को कहा है. जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि चुनाव याचिका पर निर्णय उसके गुण-दोष के आधार पर किया जाएगा.

हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि चुनाव रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए. हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को निर्देश दिया है कि वे न्यायाधिकरण के समक्ष अनावश्यक स्थगन की मांग नही करेंगे. कोर्ट ने इलेक्शन ट्रिब्यूनल से मामले में जल्द फैसला लेने को कहा है.

इलेक्शन ट्रिब्यूनल को जल्द निर्णय लेने का आदेश

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट ने नई दिल्ली बार एसोसिएशन के चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नही होने के मुद्दे पर चुनाव आयुक्त, पर्यवेक्षक व पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि 21 मार्च के घोषित हुए रिजल्ट अदालती फैसलों के अधीन होगा.

कोर्ट ने अपने आदेश में पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र का वीडियो रिकॉर्डिंग व मतदाताओं के सत्यापन को भी दाखिल करने को कहा है. वही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ओ एन शर्मा ने कहा कि कार्ड के बिना मतदान केंद्रों में जाने का प्रयास किया गया और उपद्रव करना शुरू कर दिया गया. उनके मुताबिक मतदान केंद्र पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक हंगामा हुआ. उस दौरान स्कैन प्रक्रिया काम नहीं कर रही थी.

नई दिल्ली बार एसोसिएशन के चुनावों पर भी सवाल

इसी बीच असत्यापित सदस्यों ने वोट डाल दिए. उन्होंने यह भी कहा कि डाले गए वोटों की संख्या में विसंगति है. हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी ने कहा कि वोट डालने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई गई थी और कार्ड का सत्यापन किया गया था. सत्यापित किए गए घोषणा पत्रों को सीलबंद कवर में रखा गया है. इस मामले के अलावे साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन और राऊज एसोसिएशन चुनाव को लेकर भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

ये भी पढ़ें: जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

7 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

18 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

25 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

32 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

32 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

51 minutes ago