लीगल

घर खरीदारों को जल्द मिलेंगे फ्लैट, दिल्ली हाईकोर्ट ने ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर को दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह उन 512 तैयार फ्लैटों को जल्द से जल्द उन घर खरीदारों को सौंपे, जिन्होंने पूरी राशि का भुगतान कर दिया है.

जस्टिस धर्मेश शर्मा की पीठ ने कंपनी को निर्देश दिया कि वह 1 अक्टूबर 2024 तक तय ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (Occupancy Certificate) के आधार पर फ्लैट खरीदारों को आवंटित करे. साथ ही, कंपनी को एक महीने के भीतर उन घर खरीदारों की सूची भी अदालत में जमा करने का आदेश दिया गया है, जिन्हें फ्लैट दिए जाने हैं.

घर खरीदारों ने जताई नाराजगी

इस मामले में घर खरीदारों के संगठन GWC ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि खरीदारों ने फ्लैट के लिए पूरा भुगतान कर दिया है, लेकिन कंपनी के लापरवाह रवैये के कारण अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं मिले हैं. याचिका में कहा गया कि खरीदार अनावश्यक कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं, जबकि उनके फ्लैट बनकर तैयार हैं.

अदालत को बताया गया कि ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर का 512 फ्लैटों का प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है. ऐसे में, कंपनी को उन खरीदारों को तुरंत उनका हक सौंप देना चाहिए, जिन्होंने अपनी रकम चुका दी है.

हाईकोर्ट के निर्देश

हाईकोर्ट ने कंपनी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि घर खरीदारों को और अधिक इंतजार न कराया जाए और फ्लैट उन्हें तय समय पर सौंप दिए जाएं. इसके अलावा, कंपनी को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट मिलने के बाद कोई देरी न हो. यह फैसला उन घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे थे.


ये भी पढ़ें- Delhi Shooting News: दिल्ली के अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या; गैंगवार की आशंका


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

20 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago