लीगल

“ढोल बजाकर पब्लिसिटी करनी होगी…” RTI पर लापरवाही को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर एमसीडी को कड़ी फटकार लगाई है. दायर जनहित याचिका में आरटीआई एक्ट के तहत पब्लिक डॉक्युमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड और अपडेट करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की कोर्ट 17 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सूचना के अधिकार कानून के सेक्शन 4 के तहत, सभी पब्लिक अथॉरिटी को संबंधित पब्लिक ऑथोरिटी से जुड़ी कुछ जानकारी रिपोर्ट पब्लिश करने का अधिकार है. इसलिए ऑथोरिटी का सब्जेक्ट मैटर पब्लिश करना जरूरी है. ऑथोरिटी को रेगुलर बेसिस पर जानकारी अपडेट करनी होती है.

दायर याचिका में लेजिस्लेटिव रिकॉर्ड, पास किए गए प्रस्ताव, कार्रवाई और दूसरी सभी पब्लिक जानकारी अपलोड करने के लिए निर्देश मांगे गए हैं. एमसीडी सहित अन्य पब्लिक बॉडीज को सेक्शन 4 आरटीआई एक्ट के तहत जानकारी पब्लिक करने का कानूनी अधिकार है. मामले की सुनवाई के दौरान एमसीडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि वे आरटीआई एक्ट का पालन कर रहे हैं.

हाई कोर्ट ने एमसीडी से पूछा सवाल

मुख्य न्यायाधीश नेकहा की आपको जानकारी अपलोड और अपडेट करनी चाहिए. आप क्या कर रहे है? यह कानून 2005 में पास हुआ था. आप 20 साल बाद यह काम कर रहे हैं. जबकि याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि लाखों लोगों को नहीं पता कि एमसीडी का बजट क्या है. वेबसाइट पर कोई कैटलॉग नहीं है. कुछ जानकारी तो मिल जाती है, ज्यादातर नही मिलती. उन्हें बजट अपलोड करने से क्या रोकता है? कोर्ट ने कहा कि यह साफ है कि आरटीआई एक्ट के तहत दिए गए कानूनी आदेश और डियूटी का पालन आरटीआई एक्ट लागू होने के20 साल बाद भी नहीं किया गया.

कोर्ट ने इस मसले पर डिटेल हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने एमसीडी पूछा है कि पब्लिकेशन के जरिए जानकारी देने के लिए सेक्शन 4 आरटीआई एक्ट को लागू करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. कोर्ट ने कहा आपको ढोल बजाकर भी पब्लिसिटी करनी होगी.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में दायर विभिन्न याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

10 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

13 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

22 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

36 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

41 minutes ago