Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शाहदरा एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो महिला तस्कर 10.4 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

शाहदरा एएनटीएफ ने दिल्ली में गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो महिला तस्कर 10.4 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Shahdara ANTF

Shahdara ANTF

शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बिहार से दिल्ली में गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 1 मार्च 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से गांजा गीता कॉलोनी, दिल्ली में लाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई सत्यदेव पंवार, एसआई सतीश कुमार, एएसआई हिटलर सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, वेदपाल सिंह, विनय कुमार, कांस्टेबल दीपक गुप्ता, महिला कांस्टेबल शिवानी, पूजा और डीएचजी कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल थे. इस पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीपी ऑप्स गुरदेव सिंह और डीसीपी शाहदरा ने की.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और सुबह 4:30 बजे दो महिलाओं को ऑटो से उतरते देखा, जो बैग और एक ट्रॉली बैग लिए हुए थीं. मुखबिर के इशारे पर दोनों को रोका गया और उनकी पहचान पूजा (32 वर्ष) पत्नी बबलू और संजू देवी (50 वर्ष) पत्नी जगन्नाथ महतो, दोनों निवासी एफ-391, झुग्गी सफेदा, गीता कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई. तलाशी के दौरान पूजा के ट्रॉली बैग से 6.246 किलोग्राम गांजा और संजू देवी के बैग से 4.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इस मामले में गीता कॉलोनी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर संख्या 103/25, दिनांक 2 मार्च 2025 को दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने खुलासा किया कि वे बिहार के सुपौल से सुरज नामक व्यक्ति से गांजा खरीदकर दिल्ली के गीता कॉलोनी झुग्गी क्षेत्र में सप्लाई करती थीं. उनका मुख्य तरीका यह था कि वे गांजे को बिहार से लाकर दिल्ली में खुदरा स्तर पर बेचती थीं. फिलहाल, पुलिस पूरे सप्लाई चैन की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके और पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital