लीगल

Delhi Waqf Board Case: आप के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर कोर्ट 6 नवंबर को सुनाएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेने को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 नवंबर को फैसला सुनायेगा. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने संज्ञान लेने को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष की शिकायत (ईडी का आरोपपत्र) विस्तृत है और उन्हें बेहतर अध्यन के लिए और समय चाहिए.

ईडी ने इस मामले में 29 अक्टूबर को 110 पृष्ठों का पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था. उसमें कहा गया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार कर धन अर्जित किया है जो धन शोधन के दायरे में आता है. उस आरोप पत्र में मरियम सिद्दीकी का नाम भी बतौर आरोपी दर्ज किया गया है. ईडी ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. ईडी ने कहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में खान और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं.

इस मामले में खान की जमानत याचिका पर 7 नवंबर को सुनवाई होनी है. ईडी ने दिल्ली के ओखला इलाके में उनके आवास की तलाशी लेने के उन्हें 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था. उसने आरोप लगाया कि खान ने पूछताछ के दौरान टालमटोल वाला जवाब दिया है. खान के खिलाफ धन शोधन की जांच दो प्राथमिकियों पर आधारित है जिसमें से एक वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई का मामला और दूसरा दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की ओर से दर्ज कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

7 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

7 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

7 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

8 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

8 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

9 hours ago