म्यामांर में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सभी को 30 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 30 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है.
एनआईए ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था.पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज प्रशांत कुमार शर्मा ने यह निर्देश दिया है.
पिछली सुनवाई के दौरान एनआईए ने जांच को बहुत सेंसिटिव बताया था और कहा था कि इसके ग्लोबल असर हो सकते है. पिछले दिनों कोर्ट ने सभी को 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था. गिरफ्तार किए गए विदेशियों में से एजेंसी ने तीन यूक्रेनी नागरिक को दिल्ली से, तीन को लखनऊ से और एक अमेरिकी नागरिक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और यहां से मिजोरम गए और वहां से गैरकानूनी तरीके से म्यामांर चले गए. इन लोगो पर आरोप है कि म्यामांर के एथेनिक ग्रुप के संपर्क मे थे..वहां आतंकी गुटों को हथियार चलाने और ड्रोन चलाने की ट्रैनिंग दिया था.
आरोप है कि इन लोगों ने यूरोप से ड्रोन मंगाए थे. म्यामांर से वापस इंडिया आने पर NIA ने इनको गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार 8 अन्य यूक्रेनियन की तलाश जारी है. कुल 14-15 लोगों का ग्रुप था. ये लोग यूरोप से बड़े पैमाने पर ड्रोन पहुचा रहे थे, जो संभवतः भारत से जुड़े उग्रवादी समूहों तक पहुच सकते थे. फंडिंग के लिए पैसा कहां से आया? एनआईए इसका भी पता लगा रही है कि इसके पीछे कौन हैंडलर हैं? क्या, किसी देश का इसके पीछे हाथ है या फिर भारत की धरती से बाहर पनप रहे कुछ आतंकवादी संगठनों का? जिनके हैंडलरो ने यह कोशिश की.
आरोपी कई बार ट्रेनिंग देने आ चुके है. इस बार वे गुवाहाटी पहुचे और फिर मिजोरम से अवैध रूप से म्यामांर में घुसे, जहां ट्रेनिंग दी. भारत लौटने पर एनआईए ने 13 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक विस्तार: 1950 में थे 8 जज, अब 38 जजों के साथ बढ़ेगी न्याय की ताकत
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…
मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…
रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…
सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…