लीगल

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, डेटा सार्वजनिक करने की हुई मांग

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में दुर्घटनाग्रस्त विमान से प्राप्त संपूर्ण डेटा प्रकाशित करने की मांग की गई है.

यह जनहित याचिका गैर सरकारी संगठन सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में मांग की गई है कि हादसे से जुड़े सभी तथ्य, जैसे डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का पूरा डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की ट्रांसक्रिप्ट और समय-सीमा के साथ और विमान से संबंधित सभी तकनीकी खराबी के संदेश सार्वजनिक करने की मांग की गई है.

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में एकमात्र जीवित यात्री

याचिका में कहा गया है कि एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खामियां है., जो एयरक्राफ्ट रूल्स 2017 का उल्लंघन करती है. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में एकमात्र जीवित यात्री, लीसेस्टर के 40 वर्षीय व्यवसायी विश्वशकुमार रमेश की गवाही को शामिल नहीं किया गया है या यहां तक कि उसे स्वीकार भी नहीं किया गया है. 12 जुलाई को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी होने के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर लग रही अटकलों के बीच एएआईबी ने कहा था कि अभी कोई भी निश्चित निष्कर्ष निकलना जल्दबाजी होगीं, क्योंकि जांच अभी जारी है और अंतिम रिपोर्ट में मूल कारणों का पता चलेगा.

जांच की निष्पक्षता पर उठा सवाल

दायर याचिका में जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया गया है. जांच टीम में शामिल पांच सदस्यों में से तीन सदस्य डीजीसीए के है, जो खुद विमान की प्रमाणन और संचालन की देखरेख करते है. बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान भरने के महज 5 मिनट बाद ही यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस विमान में 242 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. अधिकत्तर शव बुरी तरह से झुलस चुके है. इनकी पहचान करना मुश्किल है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे. इनमें कार्गों मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाईव कुंदर थे.

ये भी पढ़ें: वोडाफोन-आइडिया की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 26 सितंबर को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

6 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

10 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

13 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

30 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

48 minutes ago