Bharat Express DD Free Dish

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच करेगी सीबीआई: सुप्रीम कोर्ट

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दिया है. 10 अक्टूबर को कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Edited by Vaibhav Gupta

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दिया है. 10 अक्टूबर को कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने पूर्व जज अजय रस्तोगी को समिति का प्रमुख नियुक्त किया, जो सीबीआई जांच की निगरानी करेगी.

इस कमेटी में तमिलनाडु कैडर के दो आईपीएस अधिकारी, जो तमिलनाडु के निवासी न हों, शामिल किया जाएगा. जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने यह निर्देश दिया है. सीबीआई हर महीने स्टेट्स रिपोर्ट समिति को सौपेंगे.

देश को हिलाने वाली घटना: कोर्ट

कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को फटकार लगाते हुए रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगा है कि कैसे एसओपी से संबंधित याचिका को क्रिमिनल रिट याचिका के रूप में दर्ज किया गया. कोर्ट ने करूर भगदड़ को देश को हिला देने वाली घटना बताया है. अभिनेता विजय की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यह याचिका बीजेपी नेता उमा आनंदन की ओर से दायर की गई थी.

कौन है जिम्मेदार?

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि एक इंसान होने के नाते, मैं इन मौतों पर शोक व्यक्त करता हूं. एक न्यायाधीश होने के नाते, इतनी सारी जानें जाते देखना बहुत कष्टदायक है. उन्होंने कहा था आपने क्या कार्रवाई की? आपने ऐसा होने दिया, और अब कहते हैं कि केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि इस घातक घटना के संबंध में कई सवाल हैं, जिसमें संभावित आधिकारिक उदासीनता भी शामिल हैं. अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट की मदुरै पीठ जाने को कहा था.

याचिकाकर्ता ने कहा था कि इस घातक घटना के संबंध में कई सवाल हैं, जिसमें संभावित अधिकारी उदासीनता भी शामिल है. एक्टर विजय के रोड शो के दौरान टीवीके के समर्थकों ने तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाया था. पुलिस ने इस घटना में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाने के आरोप में पार्टी सदस्यों के खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज की है. जिसमें टीवीके के जिला सचिव भी शामिल हैं.

बता दें कि 27 सितंबर को करूर में हुई इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को कोर्ट ने दो दिन की ED रिमांड पर भेजा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read