लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में पटना हाईकोर्ट की अग्रिम जमानत पर जताई नाराजगी, चारों आरोपियों की जमानत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने हत्या के मामले में पटना हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत पर नाराजगी जाहिर की है. जस्टिस विक्रमनाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में अग्रिम जमानत बिना सोचे समझे नही देना चाहिए.

कोर्ट ने चारों आरोपियों की जमानत की रद्द

साथ ही कोर्ट ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत को रद्द कर दिए है. कोर्ट ने कहा कि ये समझ से परे हैं कि ये आदेश क्यों दिया गया है. गंभीर मामलों से जुड़े मामलों में, इस तरह से बिना सोचे समझे अग्रिम जमानत देना सही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में दिए गए दस्तवेज़ों को देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि एफआईआर और अन्य दस्तवेज़ों के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता की उसके सामने ही लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई की गई थी. जिससे उसकी उसी दिन मौत हो गई.

कोर्ट ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने का दिया निर्देश

यह विवाद रास्ते में रुकावट को लेकर हुआ था. एफआईआर में आरोपियों की भूमिका साफ तौर पर बताई गई है और कहा गया है कि मृतक के जमीन पर गिरने के बाद भी उन पर हमला जारी रखा गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट मामले में आरोपों की गंभीरता और प्रकृति को समझने में साफ तौर पर नाकाम रहा है, इसलिए आरोपियों को आठ सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

दायर याचिका सुनवाई के बाद कोर्ट ने दिया आदेश

दरअसल यह अपील मृतक के बेटे की ओर से दायर याचिका सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है. याचिकाकर्ता के पिता पर 2023 में पड़ोसियों के बीच विवाद होने के दौरान सरिया और लाठियों से हमला किया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसी दिन उनकी मौत हो गई. जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर FIR किया था दर्ज

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर साथ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. जिनमें से चार आरोपियों ने पटना हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई और हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

22 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

48 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

60 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago