Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

30 हज़ार करोड़ की संपत्ति विवाद का मामला, फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाज़ा

करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति पर विवाद उठाया है. याचिका में पिता की संपत्ति में हर वारिस को अधिकार देने और प्रिया कपूर व अन्य पर रोक लगाने की मांग की गई है.

30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति विवाद मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. हाल ही में संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को उनकी 30 हजार करोड़ रुपए की कंपनी का निदेशक नियुक्त किया गया है. करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने यह याचिका दायर की है. दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) ने वसीयत को फर्जी तरीके से तैयार कर अपने नाम पूरी संपत्ति करने के लिए साजिश रची है. दोनों बच्चों का कहना है कि उन्हें उनके पिता की संपत्ति से गलत तरीके से बाहर कर दिया गया है.

संपत्ति में हर वारिस को पांचवां हिस्सा देने की मांग

दायर याचिका में प्रिया कपूर, उनके नाबालिग बेटे, सास रानी कपूर सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में बच्चों ने कानूनी वारिस घोषित करने की मांग की है और पिता की संपत्ति में प्रत्येक को एक पांचवा हिस्सा दिया जाए. दायर याचिका में संजय कपूर की सभी निजी संपत्तियों पर रोक लगाने की मांग की है. बता दें कि संजय कपूर का जून 2025 में यूनाइटेड किंगडम में निधन हो गया था. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है. बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने अपने सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर इस वसीयत को सात हफ्ते तक दबाकर रखा और 30 जुलाई 2025 को परिवार की बैठक में इसे पेश किया.

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह वसीयत फर्जी मनगढ़ंत और संदिग्ध परिस्थितियों में तैयार की गई है. इसमें न तो इसकी मूल प्रति और न ही कोई कॉपी अब तक उन्हें दिखाई गई है. बता दें कि संजय कपूर का निधन लंदन में गोल्फ खेलते समय ही गया था. मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई. इसके बाद हार्टअटैक से मौत हो गई.

ये भी पढ़े: सहमति से रिश्ते में रहने वाली शिक्षित महिला पर बलात्कार का केस नहीं बन सकता- दिल्ली हाई कोर्ट

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital