लीगल

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो जज, लेकिन एक जज के नाम पर जस्टिस नागरत्ना ने जताई असहमति

बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली सब सुप्रीम कोर्ट का जज बनेंगे. सीजेआई बी आर गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम की सोमवार को हुई बैहक में यह फैसला लिया गया है. पांच सदस्यीय कॉलेजियम में सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल है. 26 अगस्त को कॉलेजियम की हुई बैठक में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है.

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने जताई असहमति

जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश पर जस्टिस बीवी नागरत्ना ने असहमति जताते हुए नोट दर्ज किया. जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि जस्टिस पंचोली का 2023 में गुजरात से पटना हाई कोर्ट कोई सामान्य बात नही थी, बल्कि सोच-समझकर और जजों से राय मशविरा के बाद किया गया था. जस्टिस नागरत्ना ने तबादले से जुड़े दस्तवेज़ देखने की मांग की. उन्होंने कहा कि जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न सिर्फ न्याय प्रशासन के लिए उल्टा असर डालेगी, बल्कि कॉलेजियम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा करेगी. जस्टिस नागरत्ना को छोड़कर बाकी चार न्यायधीशों ने जस्टिस पंचोली के नाम पर सहमति जताई.

जस्टिस नागरत्ना की माने तो जस्टिस पंचोली देशभर के हाई कोर्ट जजों की वरिष्ठतम श्रेणी में 57 स्थान पर है. कॉलेजियम ने इसके अलावे छह अतिरिक्त जजों को बॉम्बे हाईकोर्ट में और तीन को केरल हाई कोर्ट में स्थायी जज नियुक्त करने की मंजूरी दी है.

जस्टिस चंद्रशेखर होंगे बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस चंद्रशेखर को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है. जस्टिस श्री चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से 1993 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की. 9 दिसंबर 1993 को दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में रजिस्टर्ड हुए. उन्होंने वकालत प्रैक्टिस दिल्ली से शुरू की है.

19 साल के कैरियर में करीब 3500 मामलों में पैरवी की. वही जस्टिस आलोक अराधे जबलपुर के रहने वाले हैं. जबकि जस्टिस पंचोली गुजरात हाई कोर्ट से है. आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को हुआ. वर्तमान में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे. वे कर्नाटक हाई कोर्ट के साथ ही जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी रह चुके है.

मध्यप्रदेश में न्यायाधीश के रूप में उन्होंने 2009 में पदभार ग्रहण किया था, वे यहां 2021 तक स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे. इसके बाद 23 जुलाई 2023 को उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. उसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने.


ये भी पढ़े: हिमाचल के किन्नौर जिले में जंगी थोपन पावर परियोजना को लेकर अडानी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 सितंबर को करेगा सुनवाई


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

7 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

26 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

48 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

51 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

59 minutes ago