लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में जम्मू कश्मीर के कॉन्स्टेबल को दी गई यातना के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया

Supreme Court ने हिरासत में जम्मू कश्मीर के कॉन्स्टेबल को दी गई यातना के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में पुलिस कॉन्स्टेबल को दी गई अवमानवीय यातना की जांच का आदेश दिया है.

साथ ही कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के जिम्मेदार अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि अपीलकर्ता पुलिस कॉन्स्टेबल को उसकी मौलिक और मनाधिकारों का गंभीर उल्लंघन सहना पड़ा.

कोर्ट ने जम्मू कश्मीर सरकार को पीड़ित खुर्शीद अहमद चौहान को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि केवल संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच ही नहीं, बल्कि पूरे संयुक्त पूछताछ केंद्र में व्याप्त संस्थागत खामियों की भी पड़ताल की जानी चाहिए.

दोषी अधिकारियों को 1 महीने में करें गिरफ्तार-SC

कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के दोषी अधिकारियों को एक महीने के भीतर गिरफ्तार किया जाए. एफआईआर की तारीख से तीन महीने के भीतर सीबीआई अपनी जांच पूरी करें. जेआईसी कुपवाड़ा में मौजूद ढांचागत कर्मियों और दंडमुक्ति मि भी जांच की जाए.

जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि यह फैसला न केवल पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि हिरासत में यातना जैसे संवेदनशील विषय पर संवैधानिक सुरक्षा उपायों को सुदृढ करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. कोर्ट ने स्पष्ट किया गया कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो न्यायलय मूकदर्शक नहीं बना रह सकता.

बता दें कि पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि उसे 20 से 26 फरवरी 2023 तक जेआईसी कुपवाड़ा में छह दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर शारीरिक और मानसिक यातना दी गई. इतना ही नही पीड़ित के मुताबिक गुप्तांगों को क्षत-विक्षत किया गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी खड़गपुर के एक इंजीनियरिंग के छात्र और शारदा विश्वविद्यालय के एक डेंटल छात्र की आत्महत्या के मामलों में लिया संज्ञान

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

17 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

56 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago