लीगल

भारत-यूके विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महिला ने न्याय प्रणाली को किया गुमराह

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़ा चाइल्ड कस्टडी के मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि एक महिला ने भारत और ब्रिटेन की न्यायिक प्रणाली को धोखा दिया है. जिसका कारण वह खुद जानती है. जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने यह टिप्पणी की है. कोर्ट ने नाबालिग बेटे की कस्टडी उसके पिता को सौपनें का आदेश दिया है. कोर्ट ने बेटे की कस्टडी 30 सितंबर तक सौपनें का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कस्टडी सौपें जाने के बाद माता-पिता एक महीने की अवधि के भीतर सक्षम अदालत के समक्ष संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम 1890 के प्रावधानों के तहत उचित कार्यवाही दायर करेंगे.

वैवाहिक विवाद से बच्चों पर पड़ा असर

कोर्ट ने कहा लड़के की मां या भाई-बहन को हर शनिवार शाम पांच बजे से सात बजे तक ऑडियो या वीडियों देखने का अधिकार होगा. महिला के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि यह मामला महिला और उसके पति के बीच रहे गहरे संघर्ष को दर्शाता है. जो भारत में एक साथ रहने और अपने बच्चों के पालन-पोषण के संबंध में उनके अलग-अलग इरादों से उत्पन्न हुआ है. कोर्ट ने कहा कि इस विवाद से न केवल उनके वैवाहिक संबंध खराब हुए हैं, बल्कि उनके दो बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. जिनमें से एक बच्चा अपनी मां के साथ यूनाइटेड किंगडम में रह रहा है.

कोर्ट ने कहा कि नवंबर 2010 में विवाह करने वाले दंपत्ति के बीच संबंधों में लंबे समय से अनबन जारी थी और दो बच्चों से मिलने को लेकर विवाद बढ़ गया.  कोर्ट ने कहा यह महज अहंकार का टकराव नहीं है, बल्कि प्रथम दृष्टया यह चिंताजनक मानसिकता को दर्शाता है, जिसका असर नाबालिग बच्चों पर पड़ा है. कोर्ट ने यह आदेश महिला के पति की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है.

पति ने कोर्ट को बताया कि मई 2021 में उसे बताए बिना दोनों बच्चों को लेकर ब्रिटेन चली गई. इसके लिए उसने कोई सहमति भी नही जताई है.

ये भी पढ़ें: 42% सुनने की क्षमता खोने वाले BSF अधिकारी को मिलेगा मुआवज़ा, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

7 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

21 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

29 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

34 minutes ago