लीगल

भूषण पावर-जेएसडब्ल्यू स्टील डील पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Legal News: सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की 19700 करोड़ रुपए की समाधान योजना से संबंधित मामले में दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस विनोद चंद्रन ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इस मामले में कंपनी, लेनदार समिति और पूर्व प्रवर्तकों के बेच लंबे समय से विवाद चल रहा है. मामले में सीओसी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, जेएसडब्ल्यू की ओर से वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल और पूर्व प्रवर्तकों की ओर से ध्रुव मेहता ने दलीलें रखी.

सीजेआई गवई ने कहा था कि अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल किसी पुनर्जीवित कंपनी के 25000 कर्मचारियों के साथ अन्याय करने के लिए नहीं कर सकता. सीजेआई ने कहा था कि प्रथम दृष्टया हम पुनर्विचार की अनुमति देने पर सहमत हैं. हम पूरी सुनवाई करेंगे, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह निर्णय पहले से तय फैसलों के अनुरूप नहीं है.

पहले खारिज हुई थी जेएसडब्ल्यू स्टील योजना

सीजेआई गवई ने यह स्पष्ट कर दिया था कि कोर्ट केवल फैसले की कानूनी वैधता पर ही गौर करेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि हम किसी नए दस्तवेज़ पर नहीं जाएंगे, केवल पुराने फैसले की समीक्षा करेंगे. यह जरूरी है कि ऐसे निर्णय कानून के दायरे में और कर्मचारियों के हित में हो.

बता दें कि दिसंबर 2024 में जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने बीपीएसएल के लिए जेएसडब्ल्यू की योजना को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि लेनदारों की समिति (सीओसी) ने योजना को मंजूरी देने में गलती की थी. लेकिन जेएसडब्ल्यू ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट ने 2 मई के अपने फैसले को वापस ले लिया.

ये भी पढ़ें: केरल में कैदियों के लिए लागू फर्लो और अवकाश नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

-भारत एक्सप्रेस 

Page: 1 2

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

JDU में ‘ऑल इज नॉट वेल’ ? बाहुबली अनंत सिंह और नीरज कुमार में जूतमपैजार जैसे हालात, डैमेज कंट्रोल में जुटे नेता

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: अनंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन की बात…

20 minutes ago

ऑनलाइन प्यार, 20 हजार रुपये और देश से गद्दारी’, कठुआ में ISI के डिजिटल जासूस का पर्दाफाश

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हनीट्रैप में फंसे 24 साल के ट्रक ड्राइवर अमन को पुलिस…

27 minutes ago

ईरान युद्ध में अमेरिका को ₹4.18 लाख करोड़ का फटका, अब सऊदी से कर रहा वसूली

ईरान जंग में अमेरिका को ₹4.18 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई वह सऊदी…

58 minutes ago

“बेबी गर्ल का स्वागत है…” दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, फैंस दे रहे बधाइयां

बॉलीवुड के मशहूर पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर दूसरी बार किलकारी…

58 minutes ago

हीरो या क्रूर शासक? टीपू सुल्तान और मैसूर के सुल्तानों के अनछुए सच को उजागर करती किताब

पुष्पा कुरूप की यह किताब दक्षिण भारत के इतिहास के सबसे विवादास्पद अध्यायों में से…

1 hour ago