RJD MLC Sunil Singh News: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उनकी सदस्यता को बहाल करने का आदेश देते हुए विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने यह फैसला अनुच्छेद 142 का उपयोग करते हुए सुनाया और कहा कि एमएलसी पर की गई कार्रवाई अत्यधिक सख्त थी.
नीतीश कुमार के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
सुनील सिंह ने 13 फरवरी 2024 को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें विधान परिषद से निलंबित कर दिया गया था. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि राजनीति में इस तरह का हास्य स्वीकृत है और सदन में अभिव्यक्ति की आज़ादी भी महत्वपूर्ण है.
आयोग की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी ने सुनील सिंह की टिप्पणी की शिकायत की थी, जिसके बाद विधान परिषद की आचार समिति ने मामले की जांच की. समिति की रिपोर्ट में सुनील सिंह के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी.
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…