बालों में लगाएं गुलाब जल
Rose Water Benefits For Hair: स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल गुलाब जल का किया जाता है. गुलाब जल को चाहें किसी चीज में मिलाकर चेहरे पर यूज किया जाए या फिर किसी पैक में मिलाकर इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि गुलाब जल को आप स्किन केयर के साथ-साथ अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
गुलाब जल बालों का रूखापन खत्म कर उन्हें अंदर से पोषण देता है. आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी में महिलाओं को आमतौर पर डैंड्रफ, हेयर फॉल, दोमुंहे बाल, फ्रिजी हेयर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन सभी हेयर प्रॉब्लम्स में गुलाब जल के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की बालों में गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों को मजबूत बनाए रखा जा सकता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सुबह-सुबह ऑफिस के लिए जल्दी-जल्दी तैयार होती हैं. ऐसे में रोजाना बालों को शैंपू कर सुलझाना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में जब बाल नहीं धोने हों तो गुलाब जल लगाकर भी बालों की सॉफ्टनेस को बरकरार रखा जा सकता है. इससे बाल में गजब की नेचुरल शाइन नजर आती है और सॉफ्टनेस होने से बालों को सुलझाना भी ज्यादा आसान होता है.
इतना ही नहीं अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक सॉफ्ट और साइनी बनाएं रखना चाहती है तो आप गुलाब जल और एलोवेरा जेल को एकसाथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं. इसके लिए पहले एक कटोरे में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें और इसमें पांच चम्मच गुलाब जल मिला लें. अब इस पैक को अपने स्कैल्प पर लगा लें और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें. इससे आपके बाल जल्द ही सॉफ्ट बनेंगे साथ ही दो मुंहे बालों की समस्या भी कम होगी.
ये भी पढ़ें:खाना बनाते समय होती है परेशानी? तो जरूर फॉलो करें ये किचन टिप्स
आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी लगाकर भी अपने बालों का साइन बढ़ा सकते हैं.गर्मियों में अक्सर पसीने के वजह से बाल चिपचिप हो जाते हैं. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 से 2 चम्मच या अपने बालों की लेंथ के हिसाब से मुल्तानी मिट्टी ले लें.
अब इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें.पेस्ट को ज्यादा गीला न करें नहीं तो इसे लगाते वक्त आपको परेशानी होगी. तैयार किए हुए पेस्ट को बालों पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो बिना शैंपू लगाए हेयर वॉश कर लें. हेल्दी और साइनी बालों के लिए हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को बालों पर जरूर लगाएं.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…