ईरान की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को किया ढेर.
Iran Surgical Strike in Pakistan: ईरानी सैन्य बलों ने एक बार फिर बाॅर्डर क्राॅस कर पाकिस्तानी क्षेत्र में सक्रिय आतंकी समूह जैश-अल-अदल के कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके साथियों को मार गिराया है. हालांकि ये दावा ईरान की ओर से किया गया है. ईरान के न्यूज चैनल ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश चैनल से सरकारी न्यूज चैनल के हवाले से खबर प्रकाशित की थी. बता दें कि एक महीने पहले ईरान की एयरफोर्स ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी. इसके बाद पाकिस्तान की एयरफोर्स ने भी ईरानी क्षेत्र में एयरस्ट्राइक की थी.
बता दें कि ईरान और पाकिस्तान द्वारा आंतकी संगठनों को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर मिसाइल दागने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष ने होसैन अमीर ने एक साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इसमे दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमला करने के बाद पारस्परिक रूप से रक्षा सहयोग में विस्तार करने पर सहमति जताई थी. इसके अलावा दोनों देश अपने-अपने क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने और एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने पर भी सहमत हुए.
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक में हिंदू मंदिरों से टैक्स लेने वाला बिल विधानपरिषद से खारिज, पक्ष में पड़े सिर्फ 7 वोट
जैश-अल-अदल एक सुन्नी चरमपंथी आतंकी संगठन है, इसका गठन 2012 में हुआ था. ईरान ने इसे आतंकी समूह घोषित कर रखा है. यह संगठन ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में सक्रिय है. पिछले साल दिसंबर में इसी संगठन के आतंकियों ने ईरान के सिस्तान प्रांत में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी.
इसी साल 16 जनवरी को ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. जिसमें पाकिस्तान ने दावा किया था कि 2 लड़कों और 5 लड़कियों की मौत हो गई थी. हमले के बाद दोनों के देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान ने ईरान में स्थित अपने राजदूत को वापस बुला लिया. वहीं इसके एक दिन बाद 18 जनवरी को पाकिस्तान ने ईरान की सीमा में हवाई हमले किए और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और लिबरेशन फ्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया.
ये भी पढ़ेंः हिमंता सरकार ने मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1935 किया खत्म, असम में जल्द लागू होगा UCC
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…