लाइफस्टाइल

इस चाय से आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर! एक हफ्ते में दिखेगा असर

Dark Tea Benefits: बदलते ठंडे मौसम में चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होता है.ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत भी चाय या कॉफी से करते हैं. पर क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चाय सही रहती है? डायबिटीज होने से किडनी डिजीज, हार्ट अटैक और आंखों की रोशनी कम होने का खतरा बना रहता है. इस तरह के रिस्क से बचने के लिए आपको सबसे पहले दूध और चीनी की चाय बंद करना होगा. इसकी जगह आप डार्क टी का सेवन कर सकते है. आपको बता दें काली चाय ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकती है.

जानें डार्क टी के बारे में

डार्क टी एक तरह से ऑक्सीडाइज्ड चाय है. ये चाय माइक्रोबियल फर्मेंटेशन से होकर गुजरती है. जैसे इसकी पत्तियां ऑक्सीडाइज्ड होती हैं और इसी के कारण ये अपना रंग भी बदलती है. यहां आपको बता दें कि डार्क टी, काली चाय से बेहद अलग है. काली चाय ज्यादा ऑक्सीडाइज्ड होती है, ग्रीन टी ऑक्सीडाइज्ड नहीं होती, येलो टी थोड़ी से फर्मेंटेड होती है और डार्क टी फर्मेंटेशन प्रोसेस से गुजरने के बाद ही बनती है.

क्या है इसके फायदें

शोधकर्ताओं ने पाया कि कभी चाय न पीने वालों की तुलना में रोजाना डार्क टी के पाने वाले लोगों में प्रीडायबिटीज का जोखिम 53 फीसदी कम था. इन लोगों में टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी 47 प्रतिशत कम था. इस रिसर्च में उम्र, लिंग और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जैसे डायबिटीज के जोखिम कारकों को ध्यान में रखा गया था. आपको ये भी बता दें कि डार्क टी में किसी तरह के स्वीटनर्स का इस्तेमाल न करें.

डायबिटीज वाले लोगों के लिए कैसे है फायदेमंद

स्टडी में कहा गया है कि जो लोग नियमित तौर पर डार्क टी का सेवन करते हैं उनके शरीर में इंसुलिन की इफेक्टिविटी तेज रहती है और उससे शरीर में ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखना आसान होता है. इसकी वजह से डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना काफी आसान हो जाता है. इसके साथ साथ डार्क टी शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है और इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी शरीर को फायदा करते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

5 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

13 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

40 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

55 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

57 minutes ago